फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Filmmaker Ram Gopal Varma complaint file Against Hyderabad School For playing Obscene songs late night

Ram Gopal Varma: कान फाड़ू अश्लील गाने बजने से परेशान हुए राम गोपाल वर्मा, आधी रात में ट्वीट कर की शिकायत

Mon, 09 Jan 2023 07:34 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 09 Jan 2023 07:34 PM IST
सार

हिंदी फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा जिन्होंने ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार फिल्में दी हैं। हाल ही में उन्होंने हैदराबाद के एक पब्लिक स्कूल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन
Filmmaker Ram Gopal Varma complaint file Against Hyderabad School For playing Obscene songs late night
राम गोपाल वर्मा - फोटो : instagram/rgvzoomin

विस्तार

दिग्गज फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर अपने ट्वीट्स के कारण खबरों में बने रहते हैं। राम गोपाल वर्मा ने आरोप लगाया कि स्कूल के समारोह में देर रात अश्लील और भद्दे गाने तेज आवाज में बजाये जा रहे थे। फिल्म डायरेक्टर की शिकायत पर हैदराबाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू भी कर दी है।

विज्ञापन

रविवार रात राम गोपाल वर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो पोस्ट कर शिकायत की, जिसमें उन्होंने हैदराबाद पुलिस के अधिकारियों को भी टैग किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Filmmaker Ram Gopal Varma complaint file Against Hyderabad School For playing Obscene songs late night
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'फिल्म नगर रोड नम्बर 71 का पब्लिक स्कूल कान फोड़ देने वाली आवाज में बच्चों के लिए रात में लगातार भद्दे आइटम सॉन्ग बजा रहा है और प्रशासन को सिर्फ पब्स से प्रॉब्लम है'। राम गोपाल वर्मा के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए हैदराबाद सिटी पुलिस के ट्विटर हैंडल से जवाब देते हुए लिखा गया- 'सर, मामला जुबिली हिल्स पुलिस स्टेशन के पास जरूरी कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। इस पर वहां के एसएचओ ने जवाब दिया कि वो मामला देख रहे हैं'।
 

विज्ञापन

वर्क फ्रंट की बात करें तो सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली रामू की आखिरी फिल्म कोंडा है, जो तेलुगु में बनायी थी। यह पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है जो पिछले साल जून में रिलीज हुई थी। वहीं, हिंदी में उनकी आखिरी रिलीज हॉरर फिल्म '12 'ओ' क्लॉक' है, जो साल 2021 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, मकरंद देशपांडे, आशीष विद्यार्थी और मानव कौल ने अभिनय किया था।

यह भी पढ़ें: तुनिशा केस में आया नया मोड़, मौत से 15 मिनट पहले एक्ट्रेस ने इस शख्स को किया था वीडियो कॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed