फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   filmmaker K S Sethumadhavan passes away at the age of 90

चेन्नई: फिल्मकार के एस सेतुमाधवन का 90 साल की उम्र में निधन, कमल हासन ने जताया शोक

Fri, 24 Dec 2021 11:04 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 24 Dec 2021 11:04 AM IST
सार

फिल्मकार के एस सेतुमाधवन का चेन्नई में निधन हो गया है।
वे लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। 
कमल हासन ने केएस सेतुमाधवन के निधन पर शोक जताया है।

विज्ञापन
filmmaker K S Sethumadhavan passes away at the age of 90
केएस सेतुमाधवन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जाने माने फिल्मकार के एस सेतुमाधवन का चेन्नई में निधन हो गया है। वह 90 साल के थे। वे लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। उनके निधन पर दक्षिण भारतीय कलाकारों ने शोक व्यक्त किया है। 

विज्ञापन

कमल हासन ने जताया शोक
साउथ सुपरस्टार कमल हासन ने निर्देशक केएस सेतुमाधवन के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- केएस सेतुमाधवन मलयालम सिनेमा की गुणवत्ता निर्धारित करने वाली मूलभूत कुंजी में से एक थे। उन्हें उनकी कलात्मक उपलब्धियों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। नमन। 

विज्ञापन

मलयालम के अलावा, उन्होंने तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों का निर्देशन भी किया था। सिनेमा में योगदान के लिए केरल सरकार ने 2010 में उन्हें केरल फिल्म जगत के सर्वोच्च सम्मान ‘जेसी डैनियल पुरस्कार’ से नवाजा था। के एस सेतुमाधवन का जन्म 1931 में केरल के उत्तरी पालक्कड जिले में हुआ था। उनके परिवार में उनकी पत्नी वलसला और तीन बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed