फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   film star how to celebrate diwali

जानिए, बॉलीवुड के सितारे कैसे मनाएंगे ये दिवाली

Fri, 24 Oct 2014 08:19 AM IST
Updated Fri, 24 Oct 2014 08:19 AM IST
विज्ञापन
film star how to celebrate diwali

अक्सर होता है कि सितारों की दीवाली घर से बाहर मनती है क्योंकि फिल्मों की शूटिंग के शिड्यूल पहले से तय रहते हैं। परंतु इस बार बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे अपने घर पर ही परिवार और दोस्तों के साथ दीवाली मनाने जा रहे हैं। जिनमें अमिताभ बच्चन से लेकर तीनों खान और ऋतिक रोशन तक शामिल हैं।

विज्ञापन


खबर है कि बुधवार को केरल गए अमिताभ रात तक या फिर गुरुवार की सुबह मुंबई लौट आएंगे। वह पिछले कुछ महीनों से काफी व्यस्त चल रहे हैं लेकिन उन्होंने अपनी सभी निर्माताओं को साफ कह दिया था कि दीवाली पर इस बार वे घर पर रहेंगे। इसलिए वे मुंबई में अपने घर-परिवार के साथ होंगे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पूरा बच्चन परिवार दीवाली पर धमाल करेगा और उसने मेहमानों की लंबी सूची भी बनाई है। निमंत्रण भेज दिए गए हैं। पूजा के बाद अमावास की रात में दर्जनों सितारे बच्चन बंगले में उतरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहरुख भी रहेंगे परिवार के साथ

film star how to celebrate diwali

इसी तरह से शाहरुख भी गुरुवार की सुबह दुबई से मुंबई लौटेंगे और अपनी पत्नी और तीनों बच्चों के साथ दीवाली का जश्न मनाएंगे। उनके घर पर भी कई सितारों को निमंत्रण दिया गया है। बताया जा रहा है कि शाहरुख की दीवाली देर रात शुरू होगी और सुबह होने तक चलेगी।

बीते दो बरसों से ईद पर शाहरुख खान को गले लगाने वाले सलमान खान भी इस साल मुंबई में ही हैं। इन दिनों वह सूरज बड़जात्या की फिल्म प्रेम रतन धन पायो और रियलिटी शो बिग बॉस की शूटिंग कर रहे हैं। अतः उन्हें सिर्फ जल्दी शूटिंग पैक करके घर लौटना होगा।

उल्लेखनीय है कि इस बार सलमान की लाड़ली छोटी बहन अर्पिता की अपने खान परिवार में आखिरी दीवाली है क्योंकि अगले महीने उनकी शादी हो जाएगी। अतः अगली दीवाली अर्पिता ससुराल में मनाएंगी।

आमिर मिलेंगे मीडिया से

film star how to celebrate diwali

आमिर खान और सैफ अली खान भी इस बार मुंबई में हैं। आमिर की फिल्म पीके का ट्रेलर दीवाली पर रिलीज होने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक दीवाली की खुशी को ट्रेलर के साथ दोगुनी करते हुए आमिर दिन में मीडिया से मिलेंगे और रात को दोस्तों को बड़ी पार्टी देंगे।

ऋतिक रोशन जरूर इस साल अपनी पत्नी के बगैर दीवाली मनाएंगे क्योंकि सुजैन खान ने उनसे अलग होने का फैसला किया है। इसके बावजूद ऋतिक के दोनों बेटे उनके साथ दीवाली पर रहेंगे। साथ ही उनके माता-पिता और बहन भी। हाल में बैंग बैंग हिट हुई है और इसके बाद से ऋतिक लगातार पार्टी मना रहे हैं।

दीवाली का जश्न भी उसी कतार में रहेगा। दीवाली के बाद ऋतिक और सुजैन के अलगाव पर अदालत की मुहर लगने वाली है। इनके अलावा कई और सितारे इस साल मुंबई में ही हैं।

सोनाक्षी सिन्हा, सोनम कपूर, श्रद्धा कपूर, अर्जुन कपूर, सुशांत सिंर राजपूत, वरुण धवन और कंगना रनौत तक मुंबई में अपने-अपने घरों में लक्ष्मी पूजन करेंगे। कंगना इन दिनों लखनऊ में तनु वेड्स मनु-2 की शूटिंग कर रही हैं। वह ईको-फ्रेंडली दीवाली मनाएंगी और अपने नए घर में पूजन करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed