फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Film Sikandar Actor Salman Khan Meet With Fans At Mumbai Event

Salman Khan: टीबी मुक्त भारत जागरुकता क्रिकेट मैच में सलमान के पैर छूते दिखे फैंस, सिकंदर का क्या रहा रिएक्शन?

Sun, 23 Mar 2025 12:18 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 23 Mar 2025 12:18 AM IST
सार

सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इन दिनों अभिनेता अपनी इस फिल्म का खूब प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में सलमान खान मुंबई के इवेंट में नजर आए। इस मौके पर उनकी मुलाकात कुछ फैंस से हुई। फैंस ने सलमान को देखते ही उनके पैर छूना शुरू कर दिया। जानिए, इसके बाद क्या रहा अभिनेता का रिएक्शन?

विज्ञापन
Film Sikandar Actor Salman Khan Meet With Fans At Mumbai Event
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan

विस्तार

ईद के खास मौके पर सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ रिलीज होगी। इस फिल्म का क्रेज अभी से दर्शकों के बीच साफ नजर आने लगा है। हाल ही में अभिनेता सलमान टीबी मुक्त भारत जागरुकता क्रिकेट मैच के मुंबई इवेंट में नजर आए। इस जगह पर उनके साथ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी दिखे। मंच पर सलमान, एकनाथ शिंदे के साथ बैठे थे, तभी कुछ फैंस उनसे मिलने पहुंचे और अभिनेता के पैर छू लिए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल है।  

विज्ञापन

 

जागरुकता कार्यक्रम का हिस्सा बने अभिनेता-नेता 
शनिवार को मुंबई में टीबी मुक्त भारत जागरुकता क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। इसमें नेता 11 और अभिनेता 11 की क्रिकेट टीम के बीच मैच हुआ। इस कार्यक्रम में सलमान खान और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मंच पर साथ नजर आए। इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘टीबी मुक्त भारत पीएम मोदी का सपना है। नेता और अभिनेता इस विजन को पूरा करने के लिए एक मंच पर आए हैं। इसके लिए सभी को बधाई। ’ अनुराग ठाकुर नेता 11 के कैप्टन बने थे और अभिनेता 11 के कैप्टन एक्टर सुनील शेट्टी थे।

विज्ञापन

क्या रहा सलमान खान का रिएक्शन 
जब मंच पर सलमान खान बैठे थे, तभी कुछ लड़कियां आकर उनके पैर छूने लगीं, ये सभी अभिनेता के फैंस थीं। इन लड़कियों की उम्र भी अधिक नजर नहीं आ रही थी। सलमान ने पहले उन्हें ऐसा करने से रोका, इसके बाद सीट से खड़े हो गए। अभिनेता ने उन लड़कियों के साथ काफी देर तक बात की। 

विज्ञापन
विज्ञापन


‘सिकंदर’ को लेकर उत्साहित हैं सलमान खान 
सलमान खान अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ की रिलीज को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म की अच्छी-खासी एडवांस बुकिंग भी होने लगी है। फिल्म में सलमान खान डबल रोल में नजर आएंगे। वह फिल्म में एक किरदार सिकंदर का और एक किरदार संजय राजकोट का निभाते हुए दिखेंगे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


फिल्म में ये कलाकार भी आएंगे नजर
सलमान खान की 'सिकंदर' में साउथ फिल्मों के नामी कलाकार भी अभिनय कर रहे हैं। इसमें काजल अग्रवाल, रश्मिका मंदाना, किशोर और सत्यराज शामिल हैं। सत्यराज फिल्म में विलेन के रोल में नजर आ सकते हैं। वह दक्षिण भारतीय फिल्म ‘बाहुबली’ में कटप्पा का किरदार निभाकर देश भर में मशहूर हुए थे। इस फिल्म को एआर मुरुगादॉस ने निर्देशित किया है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed