फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   film Shmitab with Amitabh visible ten film personalities

'शमिताभ' में अमिताभ संग दिखेंगी दस फिल्मी हस्तियां

Wed, 07 Jan 2015 01:13 PM IST
Updated Wed, 07 Jan 2015 01:13 PM IST
विज्ञापन
 film Shmitab with Amitabh visible ten film personalities

फिल्म शमिताभ में अमिताभ बच्चन के साथ बॉलीवुड की दस बड़ी फिल्मी हस्तियां मेहमान भूमिका में नजर आएंगी। 'शमिताभ' में अमिताभ बच्चन के साथ धनुष और अक्षरा हासन मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन


खबर है कि फिल्म में रोहित शेट्टी, करण जौहर, महेशभट्ट, अनुराग बासु, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, राजकुमार हिरानी, गौरी शिंदे जावेद अख्तर, बोनी कपूर और एकता कपूर नजर आएंगी।
विज्ञापन


इससे पहले अमिताभ की फिल्म नसीब के गाने में 'जॉन-जॉनी जनार्दन' में कई सितारे एक साथ नजर आए थे और शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' के एक गाने में करीब-करीब पूरा बॉलीवुड ही उतर गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शमिताभ मेरी सबसे मुश्किल फिल्मों में से एक

 film Shmitab with Amitabh visible ten film personalities

अमिताभ बच्चन ने अपनी आने वाली फिल्म को लेकर कहा है कि यह फिल्म कई कारणों से मेरी सबसे मुश्किल फिल्मों में से एक है। फिल्म शमिताभ का निर्देशन व कहानी लेखन आर बाल्की ने किया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन व धनुष के किरदारों के बीच अहं का टकराव दिखाया गया है।

फिल्म में अक्षरा हासन और धनुष की जोड़ी नजर आएगी। फिल्म की कहानी के बारे में अमिताभ ने कहा कि कहानी जानने के लिए शमिताभ की रिलीज का इंतजार करें।
अमिताभ बच्चन ने शमिताभ फिल्म में पिडली सी बातें करके एक गाना भी गाया है जो कि दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। ये गाना बाथरुम में शूट किया गया है और अमिताभ ने इस गाने के बारे में बात करते हुए कहा कि वो एक बाथरुम सिंगर रहे हैं लेकिन आर बाल्की ने इस गाने में ये सबको दिखा भी दिया है कि मैं बाथरुम में ही गाना गा सकता हूं।

सुनील दत्त की भूमिका में दिखेंगे अमिताभ

 film Shmitab with Amitabh visible ten film personalities

अभिनेता संजय दत्‍त की जिंदगी पर बनने बॉयोपिक में अमिताभ बच्चन को राजकुमार हिरानी सुनील दत्त के किरदार में कॉस्ट करने जार रहे हैं।

खबर ‌है कि कि राज‍कुमार हिरानी संजय दत्‍त के रोल में रणबीर कपूर को साइन कर सकते हैं। वहीं राज‍कुमार हिरानी ने यह कहा भी था कि रणबीर कपूर का लुक उन्‍हें फिल्‍म 'रॉकी' वाले यंग संजय दत्त की याद दिलाता है। इसके अलावा ए‍क इंग्लिश अखबार में छपी खबर के मुताबिक, इस फिल्म में संजय दत्त के पिता यानी कि सुनील दत्‍त का रोल महानायक अमिताभ बच्चन निभा सकते हैं।

संजय दत्‍त बच्‍चन फैमिली के भी करीबी माने जाते  हैं। फिल्‍म में अमिताभ को साइन करने की इस खबर को लेकर फि‍लहाल अमिताभ और राजकुमार हिरानी की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed