'पीके' के बाद कॉमेडी फिल्म 'चल गुरु हो जा शुरू'
पिछले दिनों आमिर खान की फिल्म 'पीके' को लेकर देश में खूब बवाल मचा। वहीं इस फिल्म को उल्टे फायदा हो गया। फिल्म में धार्मिक 'मैनेजरों' पर किए गए कटाक्ष को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। अब धर्म-गुरुओं और बाबाओं की पोल खोलने वाली थीम पर आधारित एक और फिल्म 'चल गुरु हो जा शुरू' रिलीज होने को तैयार है।
खबर है कि इस फिल्म में भी धर्म गुरुओं और बाबाओं की कारामात को दर्शाया गया है। वहीं लोगों में अंधविश्वास फैलाने को ही फिल्म में कहानी का मुख्य आधार बनाया गया है।
नजर डालिए नए ट्रेलर पर
फिल्म पीके की सफलता को भुनाने के चक्कर में
फिल्म 'चल गुरु हो जा शुरू' में हल्के-फुल्के अंदाज में धार्मिक मैनेजरों पर जम कर व्यंग किया गया है। फिल्म पीके के बाद ऐसी फिल्मों के जरिए छोटे बैनर भी इस मुद्दे को भंजाने के फिराक में हैं।
इस कॉमेडी फिल्म का निर्देशन मनोज शर्मा ने किया है। वहीं मुख्य भूमिकाओं में हेमंत पाण्डेय, संजय मिश्रा, चन्द्रचूड़ सिंह, व्रजेश हीरजी, बृजेन्द्र काला, मिस मारिया आदि हैं। फिल्म 30 जनवरी को रिलीज होगी।
नजर डालिए फिल्म के ट्रेलर पर