फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   film on mahendra singh dhoni

क्यों अटक गई है धोनी पर बनने वाली फिल्म?

Sat, 06 Sep 2014 07:42 AM IST
Updated Sat, 06 Sep 2014 07:42 AM IST
विज्ञापन
film on mahendra singh dhoni

क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर फिल्म बन रही है। इस बारे में धोनी अब तक खामोश हैं। इस चुप्पी के रहस्य खुलने लगे हैं।

विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बनने जा रही फिल्म यूं तो पहले ही संकट में आ गई थी, जब धोनी के द्वारा फिल्म के अधिकार देने के बदले में चालीस करोड़ रुपये मांगे गए थे।

अब यह साफ हो गया है कि हाल-फिलहाल यह फिल्म किसी सूरत में नहीं बन सकती। सूत्र खबर लाए हैं कि महेंद्र सिंह धोनी से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने साफ कह दिया कि जब तक वह टीम में खेलते रहें और संन्यास नहीं लेंगे, तब तक वह अपनी जिंदगी की कहानी किसी को नहीं बेच सकते।
विज्ञापन


अतः तय हो चुका है कि नीरज पांडे (फिल्म ‘वेडनसडे’ के डायरेक्टर) को अपना सपना पूरा करने के लिए इंतजार लंबा करना होगा। खबर थी कि 33 साल के कैप्टन कूल के रूप में पर्दे पर सुशांत सिंह राजपूत नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परंतु अब सूत्र कह कह रहे हैं, ‘भविष्य का कुछ पता नहीं। जब तक धोनी रिटायर होंगे और उनकी जिंदगी पर फिल्म बनेगी, तब तक पता नहीं कौन सितारा आ जाए।’


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed