फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   film on Delhi gangrape

दिल्ली की रेप घटना पर बनेगी 'निशा' नाम की फिल्म

Wed, 02 Jan 2013 10:58 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 02 Jan 2013 10:58 AM IST
विज्ञापन
film on Delhi gangrape

दिल्ली में हुए सामूहिक बालात्कार की घटना को लोग फिल्मी पर्दे पर देखेंगे। इस विषय पर फिल्म बन रही है। फिल्म में रेप की घटना के बाद इसके विरोध में उपजे आंदोलन को भी जगह मिलेगी। इस फिल्म का नाम 'निशा' होगा। तेलुगू फिल्म निर्देशक रामाना गद्दाम दिल्ली में हुए सामूहिक दुष्कर्म की इस घटना पर फिल्म बनाएंगे। उनके मुताबिक इस फिल्म का उद्देश्य सरकार और आम लोगों को मजबूत संदेश देना है।

विज्ञापन


गद्दाम ने कहा कि मैं इस संवेदनशील मुद्दे को भुनाने की कोशिश नहीं कर रहा लेकिन देश को हिला देने वाले इस क्रूर कृत्य पर रोशनी डालना चाहता हूं। मैं अपनी फिल्म के जरिए एक मजबूत संदेश देना चाहता हूं कि ऐसी घटनाएं हल्के में नहीं ली जा सकतीं और दोषियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए। वैसे यह फिल्म दिल्ली में 23 वर्षीया लड़की के साथ हुए दुष्कर्म की घटना पर ही आधारित नहीं है बल्कि इसमें कुछ अन्य कहानियां भी शामिल की जाएंगी।
विज्ञापन


गद्दाम ने कहा कि फिल्म का एक हिस्सा इस घटना के आसपास घूमता है, पूरी फिल्म इसके बारे में नहीं है। एक परम्परागत मनोरंजक फिल्म बनाने के लिए इसमें अन्य चीजें भी शामिल की जाएंगी। इस फिल्म में किरन कुमार, अनन्या, कल्याण और नार्सिग जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में दिखेंगे। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरु होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed