फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   film nude arises questions on padmavati release and protection

अब फिल्म 'न्यूड' ने खड़े किए सवाल, कहा- 'पद्मावती' को प्रोटेक्शन तो इसे रिजेक्शन क्यों?

Wed, 15 Nov 2017 12:02 PM IST
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य Updated Wed, 15 Nov 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
film nude arises questions on padmavati release and protection
फिल्म 'न्यूड' का पोस्टर

गोवा में 48वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) से मलयाली फिल्म 'एस दुर्गा' और मराठी फिल्म 'न्यूड' को हटाए जाने पर फिल्म 'न्यूड' के डायरेक्टर रवि जाधव खासे नाराज हैं। उन्होंने इसे लेकर क‍ई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि जब सरकार फिल्म 'पद्मावती' को प्रोटेक्शन दे रही है तो हमारी फिल्मों के लिए इस तर‍ह के फैसले क्यों लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन


दरसअल गोवा में 48वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) से मलयाली फिल्म 'एस दुर्गा' और मराठी फिल्म 'न्यूड' को सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 13 सदस्यीय जूरी को बिना बताए ही इन फिल्मों को हटा दिया। इस फैसले से नाराज IFFI जूरी प्रमुख सुजॉय घोष ने इस्तीफा भी दे दिया है। आपको बता दें कि सुजॉय कहानी जैसी फिल्म निर्देशित कर चुके हैं।
विज्ञापन


पढ़ेंः फिल्म 'न्यूड' का नाम हटाने से गुस्साए सुजॉय घोष, IFFI चीफ के पद से दिया ‌इस्तीफा
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक सुजॉय ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय के फैसले पर हैरानी जताई है। हालांकि इस मामले पर उन्होंने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। वहीं फिल्म 'एस दुर्गा' के डायरेक्टर सनल शशिधरन और फिल्म 'न्यूड' के निर्देशक रवि जाधव ने मंत्रालय के इस फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई है।

फिल्म हटाए जाने की कोई आधि‍कारिक सूचना नहीं

film nude arises questions on padmavati release and protection
डायरेक्टर सुजॉय घोष

रवि जाधव ने फैसले पर कहा है- 'मुझे ये खबर मीडिया से ही पता चला जब मंत्रालय द्वारा सिलेक्ट की गई फिल्मों के नाम की घोषणा हुई थी और उसमें मेरी फिल्म का नाम नहीं था। 'न्यूड' ही इस फेस्टिवल की ओपनिंग फिल्म थी और हम सब हैरान थे, लेकिन अभी तक हमें  फिल्म हटाए जाने की कोई आधि‍कारिक सूचना नहीं मिली है।'

रवि ने कहा कि ये बिलुकल गलत तरीका है। वह तीन से चार महीने पहले फॉर्म भरते हैं और फाइनल लिस्ट का वो कब से इंतजार कर रहे थे। फिल्म को हटाए जाने की वजह अब तक मंत्रालय ने नहीं बताई है। उन्होंने कहा, 'मुझे आज पता चला है कि सुजॉय घोष ने इस्तीफा दे दिया है। मैं उनका शु‍क्रि‍या कहना चाहूंगा कि उन्होंने मंत्रालय के इस फैसले को लेकर नाराजगी दिखाई है।

कानून की ली जाएगी मदद

film nude arises questions on padmavati release and protection
फिल्म 'एस दुर्गा' का एक सीन

रवि ने ये भी कहा कि अगर मंत्रालय फिल्म 'पद्मावती' को प्रोटेक्शन दे रही है तो 'न्यूड' जैसी फिल्मों को रिजेक्शन क्यों मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 'पद्मावती' के रिलीज को लेकर प्रोटेक्शन देने के फैसले से पहले 'पद्मावती' के मेकर्स से जरूर बातचीत हुई होगी। वैसे ही उनकी फिल्म को रिजेक्ट करने से पहले भी मंत्रालय को उन लोगों से बात करनी चाहिए थी।

पढ़ेंः सलमान खान पर फिर आई मुसीबत, हिट एंड रन केस में अब SC करेगा सुनवाई

रवि जाधव ने कहा है कि अब वो इस मामले में कानून की सहायता लेने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी से सबको पूरी उम्मीद है। उन्होंने चाहे अभी उन लोगों की फिल्म नहीं देखी है लेकिन वह जब इस फिल्म को देखेंगी तो फिल्म फेस्टिवल में इसे जरूर चलने देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed