फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Film Ittu Si Baat new song Sun Bhi Le released, Arijit Singh melodious voice will make you crazy

New Song: 'इत्तु सी बात' का नया गाना 'सुन भी ले' रिलीज, दीवाना बना देगी अरिजीत सिंह की सुरीली आवाज

Mon, 06 Jun 2022 07:11 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 06 Jun 2022 07:11 PM IST
सार

लुका छुपी और मिमी जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर इत्तु सी बात के साथ दर्शकों के बीच दोबारा लौट रहे हैं। हालांकि इस फिल्म से वह बतौर प्रोड्यूसर जुड़े हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।

विज्ञापन
Film Ittu Si Baat new song Sun Bhi Le released, Arijit Singh melodious voice will make you crazy
इत्तु सी बात - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'इत्तु सी बात' का नया गाना 'सुन भी ले' रिलीज हो गया है। इस गाने को बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजित सिंह और विशाल मिश्रा ने गाया है। 'सुन भी ले' गाने को 'सारेगामा म्यूजिक' यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने में भूपेंद्र जदावत और गायत्री भाद्वाज की जोड़ी को भरपूर रोमांस करते हुए देखा जा सकता है। यह गाना सुनने में काफी रोमांटिक है, साथ ही दोनों सिंगर्स की जादुई आवाज ने इस गाने में चार चांद लगा दिए हैं। गाने को विशाल मिश्रा ने कंपोज किया है। विशाल, कबीर सिंह के गाने 'कैसे हुआ' से बॉलीवुड में रातोंरात फेमस हो गए थे। इसके अलावा राज शेखर ने इसके बोल लिखे हैं।

विज्ञापन

 

लुका छुपी और मिमी जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर इत्तु सी बात के साथ दर्शकों के बीच दोबारा लौट रहे हैं। हालांकि इस फिल्म से वह बतौर प्रोड्यूसर जुड़े हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म की कहानी को पहले प्यार और उससे किए गए बेतहाशा वादों के इर्द गिर्द बुना गया है। फिल्म बिट्टू (भूपेन्द्र जादावत) और उसकी बचपन की क्रश सपना (गायत्री भरद्वाज) की कहानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपना की एक चाहत है कि उसका बॉयफ्रेंड उसे महंगा आईफोन गिफ्ट में दे। जब यह बात बिट्टू को पता चलती है तो वह उसकी यह विश पूरी करने की ठान लेता है। इस दौरान इतने महंगे फोन को खरीदने के लिए उसे कई तरह के पापड़ बेलने पड़ते हैं। फिल्म का ट्रेलर देखने में काफी प्रॉमिसिंग लग रहा है। जिसकी वजह से दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ट्रेलर से अंदाजा लगाया जा सकता है फिल्म में काफी कुछ मजेदार देखने को मिलने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed