{"_id":"5d0a740a8ebc3e0c3e687cf2","slug":"film-director-soham-shah-and-actress-mahie-gill-cinematographer-attacked-by-goons-during-shoot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिंदी सिनेमा में दहशत फैलाकर वसूली करने वालों का आतंक, फिल्म निर्देशक-सिनेमैटोग्राफर पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हिंदी सिनेमा में दहशत फैलाकर वसूली करने वालों का आतंक, फिल्म निर्देशक-सिनेमैटोग्राफर पर जानलेवा हमला
Wed, 19 Jun 2019 11:12 PM IST
शाहरुख खान
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 19 Jun 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
फिल्म निर्देशक और सिनेमैटोग्राफर पर जानलेवा हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म इंडस्ट्री को दहशत में रखकर उगाही करने वाले गिरोह ने बुधवार को मशहूर निर्देशक सोहम शाह और अभिनेत्री माही गिल के साथ पड़ोसी जिले ठाणे की एक लोकेशन पर जमकर हाथापाई और मारपीट की। बदमाशों के हमले में मशहूर सिनेमैटोग्राफर संतोष थुंडियल को ज्यादा चोटें आईं हैं। हमला उस वक्त हुआ जब पूरी यूनिट एकता कपूर की वेब सीरीज फिक्सर का क्लाइमेक्स शूट कर रही थी।
विज्ञापन
बुधवार शाम हुआ हमला
निर्माता करण जौहर और शाहरुख खान की फिल्म काल से चर्चित हुए निर्देशक सोहम शाह इन दिनों एकता कपूर के ओटीटी ऑल्टबालाजी के लिए एक सीरीज फिक्सर बना रहे हैं। सीरीज में लीड रोल मशहूर अभिनेत्री माही गिल कर रही हैं। बुधवार को सीरीज का क्लाइमेक्स सीन ठाणे में घोड़बंदर रोड की एक फैक्ट्री में फिल्माया जा रहा था, जहां शाम करीब साढ़े चार बजे यूनिट पर हमला हुआ।
सिनेमैटोग्राफर संतोष थुंडियल गंभीर घायल
सोहम शाह ने बताया कि इस लोकेशन पर सीरीज की शूटिंग पिछले कई दिनों से चल रही थी। बुधवार को शूटिंग का अंतिम दिन था और पूरी यूनिट लोकेशन पर सुबह से ही शूटिंग में व्यस्त थी। शाम करीब साढ़े चार बजे चार लोग हथियारों से लैस होकर लोकेशन में घुस आए और यूनिट के साथ मारपीट करने लगे। इन लोगों ने शूटिंग के उपकरणों को तोड़ना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर उन्हें और सीनियर सिनेमैटोग्राफर संतोष थुंडियल पर जानलेवा हमला कर दिया गया। संतोष को इस हमले के बाद माथे पर 10 टांके आए हैं।

महाराष्ट्र पुलिस पर आरोप
इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। सोहम के मुताबिक सेट पर हंगामे की जानकारी पुलिस को पहले से थी और जैसे ही लोकेशन पर हंगामा शुरू हुआ। पुलिस ने अंदर आकर गेट बंद करा दिया। पुलिस के सामने भी यूनिट के लोगों के साथ मारपीट जारी रही। यही नहीं पुलिस ने बजाय हमलावरों को पकड़ने के शूटिंग का सारा सामान जब्त करने की धमकी दी। पुलिस के डर से यूनिट के लोग इस मामले की शिकायत करने से भी अब कतरा रहे हैं।

माही गिल से बदसलूकी
सीरियल में लीड रोल कर रहीं मशहूर अभिनेत्री माही गिल इस हमले के बाद बेहद डरी हुई नजर आईं। हमलावरों ने उनके साथ हाथापाई की। खुद पर हमले की आशंका देखते ही माही गिल भागकर अपनी कार में जा छिपीं और अपनी जान बचाई। उन्होंने बताया कि यह सब बहुत भयभीत कर देने वाला हादसा रहा और मुंबई फिल्म इंडस्ट्री की किसी शूटिंग के दौरान इस तरह के माहौल का सामना उन्हें पहली बार करना पड़ा। प्रोग्रेसिव डायरेक्टर्स एसोसिएशन की तरफ से निर्देशक अश्विनी चौधरी ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है और महाराष्ट्र सरकार से इस तरह की घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाकर फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।