फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Film Baby John Actor Varun Dhawan Talk About Movie Failure Family Member Criticism

Varun Dhawan: जब देते हैं फ्लॉप फिल्म-खराब परफॉर्मेंस, घर में होते हैं बुली वरुण धवन, जानिए कौन है वो क्रिटिक

Thu, 26 Dec 2024 08:32 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 26 Dec 2024 08:32 PM IST
सार

वरुण धवन फिल्म ‘बेबी जॉन’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को मिला-जुला रेस्पॉन्स मिल रहा है। कुछ दिनों में फिल्म की किस्मत का फैसला हो जाएगा। हाल ही में वरुण धवन ने बताया कि उन्हें घर पर ही खराब एक्टिंग, फ्लॉप फिल्म पर आलोचना का सामना करना पड़ता है। 
 

विज्ञापन
Film Baby John Actor Varun Dhawan Talk About Movie Failure Family Member Criticism
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वरुण धवन ने अपने अब तक के एक्टिंग करियर में अलग-अलग जॉनर की फिल्में की हैं। फिल्म के बाद उन्हें दर्शकों को रेस्पॉन्स मिलता ही है, लेकिन घर पर किसी फिल्म के फ्लॉप होने पर, खराब एक्टिंग करने पर अपने सबसे करीबी लोगों से ही क्रिटिसिज्म का सामना करना पड़ता है। 

विज्ञापन

 

कौन देता है सच्चा रिव्यू
वरुण हालिया दिए एक इंटरव्यू में बताते हैं कि जब उनकी कोई फिल्म फ्लॉप होती है तो घर पर उनके भाई रोहित उनकी अच्छी खासी क्लास लेते हैं। वरुण कहते हैं, ‘भाई, मेरी फिल्म के सोशल मीडिया रिव्यू, कमेंट पढ़कर सुनाते हैं।’ इसी तरह पिता और डायरेक्टर डेविड धवन भी वरुण के सबसे बड़े क्रिटिक हैं। वह वरुण को हमेशा सच्चाई से वाकिफ कराते हैं।

Sikandar: सलमान खान ने शेयर किया ‘सिकंदर’ का पहला पोस्टर, सामने आया भाईजान का दमदार लुक 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Film Baby John Actor Varun Dhawan Talk About Movie Failure Family Member Criticism
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम

इनसिक्योरिटी पर भी बात की 
वरुण आगे कहते हैं कि जब करियर की शुरुआत की थी तो उन्हें अपने को-एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा से जलन होती थी। वरुण बताते हैं कि उन्हें लगता था कि सिद्धार्थ लंबे हैं, सुंदर दिखते हैं। ऐसे में वह उनके सामने दर्शकों को कहां नजर आए। यही कारण रहा है कि वह सिद्धार्थ मल्होत्रा से इनसिक्योर हो गए। लेकिन बाद में उनकी यह इनसिक्योरिटी दूर हो गई। सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन ने फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

Loveyapa: सिचवेशनशिप? रिलेशनशिप? लव का सियापा? या लवयापा, इस दिन दर्शकों को समझाने आएंगे जुनैद-खुशी 

 

विज्ञापन

नेपोटिज्म को लेकर बोले 
‘बेबी जॉन’ के एक्टर वरुण धवन ने इंटरव्यू में नेपोटिज्म पर भी बात की। वह बताते हैं कि सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जब फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ कर रहे थे तो नेपोटिज्म वाली बात भी उन पर हावी थी। बाद में भी लोगों ने कहा कि डेविड धवन ने अपने बेटे को फिल्मों में आगे बढ़ाने के लिए फिल्में बनाई। लेकिन वरुण कहते हैं कि जब उन्होंने खुद को पहली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के जरिए खुद को साबित किया, तब ही पापा (डेविड) ने उनके लिए फिल्म बनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed