फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fighter: Hrithik Roshan Deepika Padukone to shoot for emotional scenes with minimal crew to avoid photo leaks

Fighter: दीपिका-ऋतिक ने शुरू की 'फाइटर' के इमोशनल सीन की शूटिंग, की गई है खास तैयारी

Wed, 24 May 2023 11:19 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 24 May 2023 11:19 AM IST
सार

खबरों की मानें तो सिद्धार्थ आनंद, ऋतिक और दीपिका के इमोशनल सीन की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। मुंबई के बाद विदेश में शूटिंग शुरू होगी।

विज्ञापन
Fighter: Hrithik Roshan Deepika Padukone to shoot for emotional scenes with minimal crew to avoid photo leaks
फाइटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण इन दिनों आगामी फिल्म 'फाइटर' को लेकर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही दोनों इस फिल्म के एक इमोशनल सीन की शूटिंग मुंबई के एक स्टूडियो में करने वाले हैं। शूटिंग से कोई सीन लीक न हो इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। कोई सीन बाहर न आए, इसके लिए शूटिंग कम से कम क्रू के बीच की जाएगी

विज्ञापन


कम रखे गए हैं क्रू सदस्य
खबरों की मानें तो सिद्धार्थ आनंद, ऋतिक और दीपिका के इमोशनल सीन की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। चांदीवली में सोमवार से दोनों सितारों की शूटिंग शुरू हो गई है। यह सीन फिल्म के एक अहम मोड़ पर हैं। कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ आनंद ने सेट पर न्यूनतम क्रू मेंबर रखे हैं। हालांकि, इस दौरान करीब 20 से 30 अतिरिक्त क्रू मेंबर को स्टैंडबाय पर रखा गया है।  
विज्ञापन

Richa Chadha: कान फैशन वर्सेज फिल्म बहस में कूदीं ऋचा चड्ढा, मार्केटिंग के लिए बढ़िया जगह बताते हुए कसा तंज
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश में होगी शूटिंग
मुंबई में शूटिंग जून के मध्य तक हो जाएगी। इसके बाद टीम जुलाई में इंटरनेशनल लोकेशन पर शूटिंग के लिए रवाना होगी। विदेश में फिल्म के दो गानों की शूटिंग की जाएगी और इसके अलावा एक एक्शन क्लाइमेक्स भी शूट होगा। 'फाइटर' में ऋतिक रोशन के किरदार शमशेर पठानिया उर्फ पैटी के देश के सर्वश्रेष्ठ फाइटर पायलट बनने तक के सफर को दिखाया जाएगा।
Kamal Haasan: प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में उतरे कमल हासन, कहा- मैं हमारे चैंपियंस के साथ खड़ा हूं

अगले साल होगी रिलीज
फिल्म में दीपिका पादुकोण भी फाइटर पायलट के रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म में अनिल कपूर भी नजर आएंगे। फिल्म फाइटर में पहली बार सुपरस्टार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी एक साथ नजर आएगी।
Manoj Bajpayee: बेहतरीन डांसर थे मनोज बाजपेयी, फिर इस एक्टर की परफॉर्मेंस देख डांस से कर लिया तौबा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed