फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   fight in front of shahrukh khan house

शाहरुख खान के घर के बाहर झगड़ा, टली शूटिंग

Mon, 15 Dec 2014 12:36 PM IST
Updated Mon, 15 Dec 2014 12:36 PM IST
विज्ञापन
fight in front of shahrukh khan house

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान इन दिनों यशराज फिल्म्स की फिल्म 'फैन' की शूटिंग अपने घर 'मन्नत' के ही पास कर रहे हैं। खबरों के अनुसार चलती हुई शूटिंग को एक झगड़े की वजह से रोकना पड़ा। यह झगड़ा एक स्पॉट बॉय और एक गार्ड के बीच हुआ जब सभी बुधवार को शूटिंग में थे।

विज्ञापन


एक सूत्र ने बताया, "शाहरूख के बंगले के बाहर शूटिंग चल रही थी जिसमें हर कोई व्यस्त था। अचानक सेट लड़ाई के अखाड़े में बदल गया। झगड़ा सेट पर मौजूद एक स्पॉट बॉय और एक गार्ड के बीच हुआ। हम सबको बीच में आना पड़ा और झगड़ा रोकना पड़ा, जिससे शूट में देरी हुई।"
विज्ञापन


इस झगड़े के बारे में प्रोडक्शन हाउस के एक सूत्र ने बताया, "हां, शूट के दौरान दो लोगों के बीच मामूली सा झगड़ा हुआ था। लेकिन बाद में उसे आराम से निपटा लिया गया।" इस मामले में पुलिस के पास कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे बच्चे मेरे दोस्त

fight in front of shahrukh khan house

शाहरुख खान का कहना है कि वह अपने बच्चों से दोस्ताना व्यवहार करते हैं और अपनी बेटी सुहाना को सबसे ज्यादा प्यार करते हैं।​ फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (डीडीएलजे) के 1,000 सप्ताह पूरे होने के उपल्क्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में फिल्म की सहकलाकार अभिनेत्री काजोल ने शाहरुख से पूछा कि आप कैसे पिता है? अमरीश पुरी जैसे या अनुपम खेर जैसे?​​

​​ शाहरुख ने कहा​, "मुझे लगता है कि मैं थोड़ा-थोड़ा दोनों की तरह हूं। दूसरे अभिभावकों की तरह मैं भी एक दोस्ताना व्यवहार वाला पिता हूं और अपनी बेटी से बहुत प्यार करता हूं।​"​​

​​ काजोल ने कहा, ''मैं अपने दोनों बच्चों से बेहद प्यार करती हूं।'' काजोल ने हालांकि यह भी बताया कि उनकी बेटी नायसा को डीडीएलजे पसंद नहीं आई।​​

काजोल ने अभिनेता अजय देवगन से शादी की है। उन्होंने लिखा, ​"​मेरी बेटी नायसा ने मुझसे कहा कि वह यह फिल्म नहीं देख सकती। उसने कहा कि आप इस फिल्म में कितना ज्यादा रोई हैं। आप इतना क्यों रोती हैं? आपको पापा की तरह 'गोलमाल' जैसी फिल्मों में काम करना चाहिए।​"​

अब परिवार को तवज्जो देंगे अजय देवगन

fight in front of shahrukh khan house

अजय देवगन का कहना है कि वह एक साधारण इंसान है और परिवार के साथ समय बिताना उन्हें अच्छा लगता है। अजय देवगन इन दिनों अपने काम और पारिवारिक जिम्मेदारियों का संतुलन बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं, अजय लंबे समय से एक के बाद एक फिल्म में व्यस्त हैं इसलिए उनका परिवार उनसे नाराज चल रहा है।​​

​​ अजय देवगन ने कहा कि कभी-कभी छुट्टी नहीं मिलने से मेरा परिवार बुरी तरह नाराज हो जाता है। इस समय मेरी बेटी न्यासा मुझसे नाराज है क्योंकि मैंने छह-सात महीनों से उसे बिल्कुल समय नहीं दिया। अब मैंने न्यासा और अपनी पत्नी काजोल के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की योजना बनायी है। अजय देवगन ने कहा, आप ऐसा भी नहीं कह सकते कि मैं परिवार के प्रति गंभीर नहीं हूं।

​​​ जब मुंबई में मेरी शूटिंग चल रही होती है तो मैं अपना काम निपटाकर किसी भी तरह सात बजे घर पहुंचने की कोशिश करता हॅूं। ज्यादातर समय मुङो इस काम में सफलता मिलती है। मैं एक साधारण परिवार से हूं। और बच्चों के साथ समय बिताना मुङो अच्छा लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed