फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   FICCI Frames 2023 Ayushmann Khurrana Talks about his Journey Says connect with the roots will give you Success

FICCI Frames: आयुष्मान खुराना ने बताया अपना कामयाबी गुरुमंत्र, कहा, जितना जड़ों से जुड़ेंगे उतना आगे बढ़ेंगे

Wed, 03 May 2023 07:32 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 03 May 2023 07:32 PM IST
सार

हिंदी फिल्म जगत में अपने सफलता में मुंबई की ऊर्जा को योगदान मानते हुए आयुष्मान ने कहा कि इस जैसा बड़ा शहर हमेशा से मेरे लिए एक ऊर्जा की तरह रहा है।

विज्ञापन
FICCI Frames 2023 Ayushmann Khurrana Talks about his Journey Says connect with the roots will give you Success
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) के तत्वाधान में मुंबई में आयोजित फ्रेम्स 2023 शुरू हो चुका है। फिक्की फ्रेम्स फास्ट ट्रैक के 23वें संस्करण के पहले दिन के उद्घाटन समारोह में आयुष्मान खुराना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान वह ऑस्कर विजेता फिल्म एलिफेंट व्हिस्पर्स की तारीक करते नजर आए। आयुष्मान ने बताया कि कैसे मुंबई की ऊर्जा ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। 

विज्ञापन

Katrina Kaif : प्रेग्नेंसी नहीं बल्कि इस वजह से कटरीना ने बनाई मीडिया से दूरी, यहां जानें क्या है सच

विज्ञापन

हिंदी फिल्म जगत में अपने सफलता में मुंबई की ऊर्जा को योगदान देते हुए आयुष्मान ने कहा, ' मुंबई जैसा बड़ा शहर हमेशा से मेरे लिए एक ऊर्जा की तरह रहा है। एक ऐसी ऊर्जा जिसने शुरुआती दिनों में मेरी मदद की है। जब भी मैं किसी काम के लिए या शूट के लिए बाहर जाता हुं तो यह ऊर्जा अपने साथ लेकर जाता है और यही मुझे आगे बढ़ने में मदद करती है। मुझे याद है जब मैं 2008 में मुंबई आया था। और जैसे ही मैंने मुंबई की जमीन पर पांव रखा तो एक अपनापन सा महसूस हुआ। लोकल ट्रेन में चलना, ऑडिशन की लाइन में खड़े होने से लेकर सारी दिक्कतों तकलीफों को झेलने में इस शहर की ऊर्जा ने मेरी मदद की। मुझे इस शहर ने अपनाया और इतना सब दिया इसके लिए मैं आभारी हूं'। आज इतने बड़े दिग्गजों के सामने एक अतिथि को तरह खड़ा हूं तो इसमें भी मुंबई का ही हाथ है।’
Saas Bahu Aur Flemingo: डिंपल कपाड़िया ने फिर संभाले हथियार, बोलीं- एक्शन सीन करने का ‘किक’ ही अलग है

विज्ञापन

FICCI Frames 2023 Ayushmann Khurrana Talks about his Journey Says connect with the roots will give you Success
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ऑस्कर विजेता डॉक्यूमेंट्री फिल्म एलिफेंट व्हिस्पर्स के बारे में बात करते हुए आयुष्मान ने कहा 'मुझे याद है 10 साल पहले मैं वन्यजीव अभ्यारण्य के लिए केरला कर्नाटक और तमिलनाडु की ओर गया था। उस समय मैंने इंसान और जानवरों के बीच एक अलग तरह का रिश्ता देखा था। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि इस रिश्ते को 2023 में पूरी दुनियां देखेगी और हमको ऑस्कर अवॉर्ड मिलेगा। इससे हमको यह सिखाया है कि हम जितना अपनी जड़ों से जुड़ेंगे, उतना आगे बढ़ेंगे। हम जितना स्थानीय होंगे उतना वैश्विक प्रसिद्धि मिलेगी।’
Zayed Khan: इंडस्ट्री से दूर होकर अपना ख्याल रखना छोड़ बैठे थे जायद, बोले- बैंगन की तरह दिखने लगा था

विज्ञापन

हिंदी सिनेमा के वैश्विकता पर बात करते हुए आयुष्मान ने कहा 'इस समय हमारी फिल्म इंडस्ट्री विश्व के सबसे बड़े फिल्मी धुरन्धरों में से एक है। मैं खुद को भयशील महसूस करता हूं कि मैं उस दौर में अभिनेता हूं जहां देसी कला और कलाकारों को मौका मिल रहा है। पिछले कुछ सालों में भारत को एक रचनात्मक शक्ति के रूप में देखा जा रहा है और हमारे कला का विश्वस्तर पर स्वागत किया जार रहा है और देश के रूप में यही हमें आगे बढ़ने में मदद करता है।’
Alia Bhatt: 'उड़ता पंजाब' के लिए यह दिग्गज अभिनेता बना था आलिया का गुरु, सिखाई थी झारखंडी बोली

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed