फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Father Possed As Filmmaker For Arrest Of His Daughter Stalker

बेटी को परेशान कर रहा था युवक, पिता ने फिल्म में काम देने के बहाने मुंबई बुलाकर कराया गिरफ्तार

Mon, 30 Jul 2018 03:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 30 Jul 2018 03:30 PM IST
विज्ञापन
Father Possed As Filmmaker For Arrest Of His Daughter Stalker
सांकेतिक चित्र
फेसबुक के जरिए दोस्ती कर 22 वर्षीय महिला की तस्वीर से छेड़छाड़ कर इसे वायरल करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक का नाम कृष्णा बघेल बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


खास बात यह कि आरोपी युवक को पीड़ित युवती के पिता ने एक फिल्म का ऑफर देने के बहाने मुंबई बुलाया था और यहीं पर पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया। 

बता दें आरोपी ने 6 महीने पहले युवती से फेसबुक के जरिए दोस्ती की थी। फिर सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान ही एक रोज आरोपी ने युवती को शादी के लिए प्रपोज किया। बघेल के इस प्रस्ताव पर युवती ने शादी से इनकार कर दिया, युवती के इंकार करने पर युवक ने सोशल मीडिया से ली युवती की एक तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर पोस्ट कर दिया।
विज्ञापन


युवती ने इसकी शिकायत मुंबई के साकीनाका थाने में दर्ज कराई और फिर युवती के पिता ने आरोपी युवक को पकड़ने के लिए प्यान बनाया। युवती के पिता ने आरोपी युवक को फोन कर कहा कि वो 'मैं हूं ऑटो वाला' फिल्म में उन्हें कास्ट करना चाहते हैं इसलिए जल्द से जल्द वह मुंबई आ जाए। फिर पुलिस की मदद से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ आईटी ऐक्ट और युवती के साथ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed