फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fateh Actor Sonu Sood Working With Fast And Furious Jurrasic park 3 Action Director lee whittaker

Fateh: दमदार होगा सोनू की 'फतेह' का एक्शन, फिल्म से जुड़े फास्ट एंड फ्यूरियस के एक्शन डायरेक्टर

Wed, 10 May 2023 07:10 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 10 May 2023 07:10 PM IST
सार

फिल्म के एक्शन को शानदार और वास्तविक दिखाने की जिम्मेदारी अब हॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर ली विटकर को दी गई है। इस बात की जानकारी सोनू ने खुद ही सोशल मीडिया पर दी है।

विज्ञापन
Fateh Actor Sonu Sood Working With Fast And Furious Jurrasic park 3 Action Director lee whittaker
सोनू सूद, ली विटकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता सोनू सूद एक्टिंग के अलावा समाज सेवा के लिए देशभर में मशहूर हैं। कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों की मदद की और आज भी कर रहे हैं। फिलहाल वह अपनी आगामी फिल्म 'फतेह' के लिए इन दिनों जमकर मेहनत कर रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता दमदार एक्शन करते हुए नजर आने वाले हैं। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
विज्ञापन

Pathaan: पड़ोसी मुल्क में पठान के रिलीज होने से पहले हुआ विरोध, इस बांग्लादेशी अभिनेता ने जताई आपत्ति
विज्ञापन

 

सोनू ने दी जानकारी

दरअसल, फिल्म के एक्शन को शानदार और वास्तविक दिखाने की जिम्मेदारी अब हॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर ली विटकर को दी गई है। इस बात की जानकारी सोनू ने खुद ही सोशल मीडिया पर दी है। अभिनेता ने ली के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ''आप बहुत-बहुत स्वागत है ली विटकर। फतेह के एक्शन को शानदार बनाने के लिए आपका शुक्रिया। जुरासिक पार्क, फास्ट एंड फ्यूरियस 5, एक्स मेन और अब फतेह।''
Karnataka Elections: मतदान करने पहुंचे प्रकाश राज बोले, ‘मैंने भ्रष्ट सरकार के खिलाफ डाला वोट, आप भी...’

20 साल का है अनुभव

बता दें कि ली हॉलीवुड का जाना पहचाना नाम हैं। पिछले 20 साल से वह कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। सेकंड यूनिट डायरेक्टर के रूप में उन्होंने कई हॉलीवुड फिल्मों में शानदार एक्शन सीन क्रिएट किए  हैं। यह पहला मौका नहीं है जब ली किसी भारतीय फिल्म में काम कर रहे हैं। इससे पहले वह एसएस राजामौली की बाहुबली की टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। 
The Kerala Story Live Updates: सीएम योगी से मुलाकात करेगी 'द केरल स्टोरी' की टीम, कहानी पर होगी चर्चा

विज्ञापन

जैकलीन भी आएंगी नजर

फतेह की बात करें तो कहा जा रहा है कि इस फिल्म में सोनू सूद ऐसा एक्शन करते दिखेंगे जैसा उन्होंने पहले कभी भी नहीं किया है। फिल्म में उनके साथ जैकलीन भी स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आएंगी। इससे पहले सोनू सम्राट पृथ्वीराज में नजर आए थे। फिल्म में उनकी भूमिका की काफी सराहना हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फ्लॉप हो गई थी।
Nawazuddin Siddiqui: बॉलीवुड रोमांस के फैन नहीं है नवाजुद्दीन, रोमांटिक फिल्मों पर अभिनेता का दो टूक बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed