Sonu Sood: चैंपियंस ऑफ चेंज अवॉर्ड से सम्मानित हुए सोनू सूद, सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी
सोनू सूद ने निर्देशक के रूप में अपनी पहली फिल्म पूरी कर ली है। 'फतेह' एक साइबर क्राइम थ्रिलर है, जिसमें वे जैकलीन फर्नांडीज के साथ मुख्य भूमिका में हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को उनके उत्कृष्ट मानवीय प्रयासों के लिए प्रतिष्ठित 'चैंपियंस ऑफ चेंज' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अपने निस्वार्थ प्रयासों के लिए मशहूर सोनू ने सामाजिक कल्याण के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता के लिए देश के हर कोने से प्रशंसा अर्जित की है।
अपनी संस्था 'द सूद फाउंडेशन' के माध्यम से अभिनेता ने शिक्षा से वंचितों की मदद की है। साथ ही, उन्होंने गरीबों को उनके उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए काफी मदद की है। उन्होंने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट, वृद्धाश्रम निवास पर भी अब काम शुरू कर दिया है। संकट के समय में समुदायों के उत्थान के लिए उनके समर्पण की विश्व स्तर पर प्रशंसा की जा चुकी है।
समारोह से तस्वीरों को साझा करते हुए अभिनेता ने लिखा, “भारत के माननीय 37वें मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति के जी बालाकृष्णन (पूर्व) और माननीय न्यायमूर्ति ज्ञानसुधा मिश्रा (पूर्व) द्वारा प्रदान किए जाने वाले चैंपियंस ऑफ चेंज अवॉर्ड महाराष्ट्र को प्राप्त करने के लिए विनम्र और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। सकारात्मक प्रभाव डालने के अवसर के लिए आभारी हूं। साथ ही, मैं समाज और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरी में योगदान देना जारी रखने के लिए उत्सुक हूं।" नोट के समापन में अभिनेता ने नंदन झा (अध्यक्ष चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड कमेटी) को सकारात्मक बदलाव के लिए प्रयासरत व्यक्तियों के प्रयासों को पहचानने के लिए शुक्रिया कहा है।
View this post on Instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनू सूद ने निर्देशक के रूप में अपनी पहली फिल्म पूरी कर ली है। 'फतेह' एक साइबर क्राइम थ्रिलर है, जिसमें वे जैकलीन फर्नांडीज के साथ मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म उनकी प्रोडक्शन कंपनी, शक्ति सागर प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित और जी स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है।
Shah Rukh Khan: अपने घर की दीवार को 'जवान' के डायलॉग से सजाना चाहते थे शाहरुख, बताया- किस कारण नहीं कर पाए ऐसा