फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   farhan akhtar can play pakistani cricketer in ashutosh Gowariker film lala amarnath biopic

पाकिस्तानी क्रिकेटर का किरदार निभाएंगे फरहान अख्तर! ‘डॉन 3’ विवाद के बीच शुरू करेंगे अगली फिल्म पर काम

Tue, 26 May 2026 12:52 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 26 May 2026 12:52 PM IST
सार

Farhan Akhtar Can Act In Ashutosh Gowarikers Film: 'डॉन 3' के लेकर चल रही खबरों बीच फरहान अख्तर का नाम सुर्खियों में चल रहा है। मगर अब फरहान से जुड़ी एक और खबर सामने आई। वह जल्द ही आशुतोष गोवारिकर की फिल्म में नजर आ सकते हैं। 

विज्ञापन
farhan akhtar can play pakistani cricketer in ashutosh Gowariker film lala amarnath biopic
आशुतोष गोवारिकर, फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 फरहान अख्तर इन दिनों रणवीर सिंह के साथ 'डॉन 3' विवाद को लेकर चर्चाओं में हैं। इसी बीच उनके काम से जुड़ी भी एक खबर आ रही है। फरहान जल्द ही क्रिकेटर लाला अमरनाथ पर बन रही फिल्म में कैमियो रोल कर सकते हैं। 
विज्ञापन


इस खास भूमिका में आ सकते हैं नजर
फरहान अख्तर जल्द ही फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर के आगामी प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक क्रिकेटर लाला अमरनाथ की बायोपिक में फरहान कैमियो रोल में नजर आएंगे। वह फिल्म में एक पाकिस्तानी क्रिकेटर की भूमिका में दिखाई दे सकते हैं। इसमें उनका किरदार लाला अमरनाथ के बेहद नजदीक है और भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ है। हालांकि अभी मेकर्स ने और फरहान ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। बता दें वह इस प्रोजेक्ट से निर्माता के तौर पर भी जुड़े हुए हैं। 
विज्ञापन

farhan akhtar can play pakistani cricketer in ashutosh Gowariker film lala amarnath biopic
फरहान अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम
आशुतोष गोवारिकर और आमिर फिर साथ
क्रिकेटर लाला अमरनाथ पर बन रही इस बायोपिक को कई निर्माता मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसमें फरहान समेत आशुतोष गोवारिकर और आमिर खान का नाम भी शामिल है। 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'लगान' के बाद से आशुतोष और आमिर ने कोई फिल्म साथ में नहीं की। मगर इस आगामी प्रोजेक्ट से दोनों एक बार फिर साथ काम करते दिख सकते हैं। 

farhan akhtar can play pakistani cricketer in ashutosh Gowariker film lala amarnath biopic
फरहान अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम@faroutakhtar
अक्तूबर 2026 में शुरू होगी शूटिंग 
यह स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म क्रिकेट और भारत-पाकिस्तान के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। चर्चा है कि फिल्म में आमिर खान खुद स्वतंत्र भारत के पहले कप्तान लाला अमरनाथ का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी ने मिलकर लिखी है। फिल्म की शूटिंग अक्तूबर 2026 के आसपास शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed