बनेगी 'डॉन 3', शाहरुख के साथ एक और हीरो
फरहान अख्तर अब अपनी अगली फिल्म 'डॉन 3' के निर्देशन की तैयारियों में जुट गयें है, लेकिन सुनने में यह भी आया है कि वह इस फिल्म के निर्देशन के अलावा फिल्म में अभिनय भी कर सकते हैं।
फरहान अख्तर ने शाहरुख खान को लेकर अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म 'डॉन' की रीमेक बनायी थी। इस फिल्म की सफलता के बाद फरहान ने डॉन की सीक्वल भी बनायी। फरहान अब 'डॉन 3' भी बनाने जा रहे हैं।
अगले साल शूटिंग होगी शुरू
बताया जाता है कि 'डॉन 3' की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह फिल्म अगले वर्ष शुरू हो सकती है। फरहान 'डॉन 3' को अब भव्य पैमाने पर बनाना चाहते हैं।
शाहरुख खान एक बार फिर से डॉन के किरदार में नजर आयेंगे वही फरहान फिल्म का निर्देशन करने के साथ ही इसमें अभिनय भी कर सकते हैं। हालांकि इस बात की अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।