फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Farah Khan visit Bigg Boss 19 contestant Pranit More house with cook Dilip

प्रणित मोरे के घर पहुंचीं फराह खान, बीएमडब्ल्यू कार से पहुंचे कुक दिलीप; देखें वायरल वीडियो

Sun, 18 Jan 2026 02:14 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 18 Jan 2026 02:14 PM IST
सार

Farah Khan cook Dilip Viral Video: फराह खान और उनके कुक दिलीप ने अपने नवीनतम व्लॉग एपिसोड के लिए बिग बॉस 19 के प्रतियोगी प्रणित मोरे के घर का दौरा किया। जहां दोनों ने जमकर मस्ती की। 

विज्ञापन
Farah Khan visit Bigg Boss 19 contestant Pranit More house with cook Dilip
फराह खान-दिलीप और प्रणित मोरे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फराह खान अपने मजेदार और बेबाक यूट्यूब व्लॉग्स से खूब चर्चा में हैं। लेकिन इन वीडियोज में सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान उनका कुक दिलीप खींचता है। अब तो दिलीप भी काफी फेमस हो चुके हैं। ताजा एपिसोड में फराह और दिलीप 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट प्रणित मोरे के मुंबई वाले घर गए। वहां दोनों ने स्वादिष्ट खाना बनाया और प्रणित के स्टैंड अप कॉमेडी के बारे में भी बात की।

विज्ञापन

क्या हुआ मजेदार बातचीत में?
प्रणित के पापा ने फराह से पूछा कि क्या दिलीप ने वो बड़ी कार खरीद ली है, जो किसी वीडियो में दिखी थी? फराह ने मजाक में कहा, 'नहीं, अभी भी दिलीप दोपहिया गाड़ी ही चलाते हैं।' फिर फराह ने खुद दिलीप से पूछा, 'सच में कार ले ली क्या?' दिलीप ने तपाक से जवाब दिया, 'आपकी बीएमडब्ल्यू वाली है ना।' प्रणित ने चुटकी लेते हुए कहा, 'दिलीप को अपने गांव में सबको बताना चाहिए कि बीएमडब्ल्यू उनकी अपनी कार है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर कौन हैं फराह के कुक दिलीप?
पहले दिलीप ने एक व्लॉग में बताया था कि उन्होंने दिल्ली में सिर्फ 300 रुपये में काम शुरू किया था। लेकिन फराह के घर में उनकी शुरुआती सैलरी 20,000 रुपये थी। फराह कहती हैं कि अब उनकी सैलरी बहुत बढ़ चुकी है। साथ ही यूट्यूब व्लॉग्स से होने वाली कमाई में दिलीप को भी अच्छा हिस्सा मिलता है। खाना बनाने के अलावा फराह ने दिलीप के साथ ट्रैवल व्लॉग भी शुरू किए हैं। उन्होंने दिलीप को मालदीव की अपनी पहली विदेश यात्रा पर भी ले गई थीं। दिलीप अब कई बड़े ऐड्स में भी नजर आ चुके हैं। कुल मिलाकर, फराह और दिलीप की जोड़ी अब इंटरनेट पर धमाल मचा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed