फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Farah Khan tests positive for Covid 19 after being double dose of corona vaccine

corona positive: वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद फराह खान को हुआ कोरोना, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Wed, 01 Sep 2021 03:51 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Wed, 01 Sep 2021 03:51 PM IST
सार

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म डायरेक्टर फराह खान कोविड पॉजिटिव हो पाई गईं हैं।
फराह ने अपनी कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई हुईं थीं। इसके बावजूद भी वह कोरोना पॉजिटिव हो गईं।
फराह खान ने कोरोना होने की वजह से कॉमेडी शो से ब्रेक लिया है।

विज्ञापन
Farah Khan tests positive for Covid 19 after being double dose of corona vaccine
फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म डायरेक्टर फराह खान कोविड पॉजिटिव हो पाई गईं हैं। इस बात की जानकारी फराह ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। फराह ने अपनी कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई हुईं थीं। इसके बावजूद भी वह कोरोना पॉजिटिव हो गईं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इन कुछ दिनों में उनके करीब आए लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।

विज्ञापन

फराह खान ने अपने इंस्टा पर पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा है कि  "मुझे बहुत हैरानी हो रही है कि ऐसा हुआ, मैंने अपना काला टीका नहीं लगाया था। मैंने दोनों डोज लगवा ली है, बावजूद इसके पता नहीं कैसे पॉजिटिव हो गई। मैंने मेरे संपर्क में आए लोगों को पहले ही इस बारे में सूचित कर दिया है कि वो अपना टेस्ट करवा लें। साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि, अगर मैं किसी को भूल गईं हूं ( मेरी बढ़ती उम्र और कम होती याद्दाश्त की वजह से) तो प्लीज अपना टेस्ट करवा लें। उम्मीद करती हूं, जल्दी ठीक हो जाऊं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

Farah Khan tests positive for Covid 19 after being double dose of corona vaccine
फराह खान - फोटो : Insatagram- @farahkhankunder

फराह खान ने कोरोना होने की वजह से कॉमेडी शो से ब्रेक लिया है। इससे पहले फराह खान ने कई रियलिटी शोज के लिए शूट किया था। फराह ने हाल ही में सुपर डांसर 4 में शिल्पा शेट्टी के साथ शूट किया था। इसके साथ ही फराह अमिताभ बच्चन के क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’के सीजन 13 के एक स्पेशल एपिसोड की शूटिंग भी की है। 

फराह की तबियत की जानकारी लोगों को मिलते ही उनके फैंस और फैंड्स उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। वहीं कॉमेडी शो के अपकमिंग एपिसोड में फराह खान की जगह सिंगर मीका सिंह जज के तौर पर नजर आएंगे। फराह फिलहाल संक्रमण की वजह से कुछ समय तक शूटिंग से दूर ही रहेंगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed