फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fans surprised to see shraddha kapoor were speaking in french british and american accent

Shraddha Kapoor: फ्रेंच, ब्रिटिश-अमेरिकन लैंग्वेज में कुछ इस तरह बोलीं श्रद्धा, वीडियो देख इंप्रेस हुए फैंस

Wed, 10 May 2023 12:54 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 10 May 2023 12:54 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के बार में कई बार सुना गया है कि वो कई सारी विदेशी भाषाओं में बात कर सकती हैं। इसका एक उदाहरण हाल ही में देखने को मिला है।

विज्ञापन
Fans surprised to see shraddha kapoor were speaking in french british and american accent
श्रद्धा कपूर - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अपने एक्टिंग करियर में एक लंबा सफर तय किया है। उन्होंने 2011 की फिल्म 'लव का द एंड' से बॉलीवुड में एंट्री की थी और इसके बाद 'आशिकी 2' में नजर आईं, जिसके बाद उन्हें बड़ी सफलता मिली। इसके बाद श्रद्धा कपूर ने कई हिट फिल्मों में काम किया, जिनमें से सबसे हालिया है 'तू झूठी मैं मक्कार'। इसमें उनके साथ रणबीर कपूर हैं। जब एक्टिंग की बात आती है, तो श्रद्धा कपूर ने अपनी काबिलियत साबित की है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह आसानी से कई एक्सेंट में बात कर सकती हैं? इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें श्रद्धा कपूर को ब्रिटिश, फ्रेंच और अमेरिकी लहजे में बोलते हुए दिखाया गया है। फैंस इससे काफी इंप्रेस हैं।

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स इंडिया के हाल ही में पोस्ट किए गए एक वीडियो में से पूछा गया कि क्या वह कई एक्सेंट में बात कर सकती हैं। फिर श्रद्धा ने अलग-अलग भाषाओं के साथ जवाब देना शुरू किया। उन्होंने फ्रेंच में बोलना शुरू किया, जिसके बाद वह ब्रिटिश और फिर अमेरिकन लैंग्वेज में बोलने लगीं। वीडियो में श्रद्धा को ऐसे तीन भाषाओं में खूबसूरती से बोलते देख फैंस उनपर फिदा हो गए हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

विज्ञापन
विज्ञापन

Fans surprised to see shraddha kapoor were speaking in french british and american accent
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram.com/shraddhakapoor/

श्रद्धा के इस टैलेंट से उनके फैंस काफी इंप्रेस हुए हैं। उनके ब्रिटिश लहजे ने खासकर सबका बहुत ध्यान खींचा है और फैंस ने उनके उच्चारण और हैरी पॉटर के कैरेक्टर हर्मियोन ग्रेंजर के बीच तुलना भी की, जिसे एमा वॉटसन ने प्ले किया था।

विज्ञापन

फैंस ने कई सारे कमेंट किए, जिनमें से एक ने लिखा, 'मुझे ऐसा क्यों लगा कि हर्मियोन ग्रेंजर बोल रही थी जब उन्होंने ब्रिटिश में बोला।' जबकि एक ने लिखा, 'ब्रिटिश लहजा इनका हर्मियोन ग्रेंजर जैसा लगता है।' एक ने कमेंट किया, 'ठीक है, उन्हें हॉलीवुड क्वीन के पास ले जाने का समय आ गया है, वहां छा जाएंगी।'

यह भी पढ़ें: यूके में पढ़ रहे छात्र ने सलमान को भेजा था धमकी भरा मेल, छात्र को भारत लाने की तैयारी में पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed