फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   fans happy to see ranbir kapoor carrying raha to jeh birthday party, called him a responsible daddy

Ranbir Kapoor: पापा की गोद में राहा को देखकर खुश हो गए फैंस, रणबीर कपूर को बताया एक जिम्मेदार पिता

Thu, 22 Feb 2024 11:18 AM IST
गरिमा शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गरिमा शर्मा Updated Thu, 22 Feb 2024 11:18 AM IST
सार

रणबीर कपूर हाल ही में करीना के छोटे बेटे जहांगीर अली खान के तीसरे बर्थ डे पर अपनी बेटी राहा को गोद में ले जाते हुए नजर आए। यहां जिस तरह रणबीर राहा को संभाल रहे थे, उसे देखकर रणबीर के फैंस ने उनकी दिल खोलकर सोशल मीडिया पर तारीफ की। 
 

विज्ञापन
fans happy to see ranbir kapoor carrying raha to jeh birthday party, called him a responsible daddy
ranbir kapoor - फोटो : instagram

विस्तार

अपनी पिछली फिल्म ‘एनिमल’ से तारीफें पाने वाले रणबीर की अब किसी और वजह से प्रशंसा हो रही है। अब हो भी क्यों ना रणबीर सिर्फ एक अच्छे एक्टर ही नहीं, बल्कि एक अच्छे पिता भी हैं। एक पिता के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाने में वह कोई कसर नहीं छोड़ते। उनकी पत्नी आलिया भी खुश होती हैं कि उनके पति अपने परिवार को लेकर इतने केयरिंग है। 
विज्ञापन


प्यारा दिखा पापा-बेटी का साथ
रणबीर हाल ही में अपनी बेटी राहा को गोद में ले जाते हुए नजर आए। मौका था उनकी कजिन करीना कपूर के छोटे बेटे जहांगीर अली खान के तीसरे बर्थ डे का। यहां जिस तरह रणबीर राहा को संभाल रहे थे, उसे देखकर रणबीर के फैंस भी हैरत में रह गए। उन्होंने दिल खोलकर रणबीर की सोशल मीडिया पर तारीफ की। नेटिजन्स उन्हें एक अच्छा पिता बता रहे हैं, तो उन्हें पिता-बेटी के बीच का ये प्यार देखकर बहुत अच्छा लगा। रणबीर और राहा की पार्टी में एंट्री से ही उनका दिल गद-गद हो गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  सब्यसाची नहीं रकुल ने पहना इस डिजाइनर का लहंगा
विज्ञापन
विज्ञापन



खूब हुई रणबीर की तारीफ
तमाम यूजर्स ने रणबीर की तारीफ खुलकर की। अब ये रणबीर के लिए इनका प्यार ही है कि अपने दिल की बात को बयां करने में इन्होंने जरा भी देरी नहीं की। एक यूजर ने लिखा, ‘रणबीर ने राहा को बहुत ही अच्छी तरह संभाला’। दूसरे ने लिखा, ‘एक मशहूर हस्ती होने के बाद भी रणबीर जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं। उनकी बेटी ने तो चप्पल तक नहीं पहनी है। फिर भी कितने कूल दिख रहे हैं। कोई दिखावा नहीं है उनके अंदर।’ एक अन्य यूजर का कहना था कि राहा के लिए रणबीर से प्यारे पापा नहीं हो सकते थे। वहीं, एक ने रणबीर को प्राउड डेडी कहा।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ranbir Kapoor 🔵 (@__ranbir_kapoor_official__)



यह भी पढ़ें:  Amitabh Bachchan: बिना नाम लिए बिग बी ने साधा राहुल गांधी पर निशाना! ऐश्वर्या को लेकर रैली में दिया था ये बयान


पहुंची नामी हस्तियां
जेह के बर्थ डे के मौके पर रणबीर और राहा काफी सुंदर लग रहे थे। करीना के बड़े बेटे तैमूर तो सीधा स्कूल से ही वहां पहुंच गए थे। वह स्कूल यूनिफाॅर्म में नजर आए। सोहा और कुणाल खेमू की बेटी इनाया पिंक और वाइट कलर के फ्राॅक में बेहद खूबसूरत दिखीं। सोनम कपूर अपने बेटे के साथ यहां पहुंची,तो करीना की खास दोस्त मलाइका अरोड़ा व अमृता अरोड़ा भी यहां आई थीं। गौरतलब है कि तैमूर का जन्म 2016 में और जेह का 2021 में हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed