सनी लियोनी की एक झलक पाने के लिए बेसब्र हुए फैंस, लाखों की संख्या में पहुंचे एयरपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनी लियोनी कोच्चि में एमजी रोड पर स्थिति 33th रिटेल स्टोर ऑफ FONE24 की लॉन्चिंग पर पहुंचना था लेकिन जैसी ही सनी एयरपोर्ट पर सुबह करीब 9:30 बजे पहुंची तो बाहर का नजारा देखने लायक था। एयरपोर्ट के बाहर सनी के फैंस उनका बेसब्री से इंतजार करते हुए दिखाई दिए और ये संख्या देखते ही देखते करीब 1 लाख तक पहुंच गई।
विज्ञापन विज्ञापन
My car in literally a sea of love in Kerala!! Thanks #fone4
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on
अपने प्रशंसकों को इतनी भारी संख्या में देखकर सनी काफी खुश हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर पिक्चर सहित एक वीडियो भी शेयर किया है। इसके साथ ही खूबसूरत कैप्शन लिखा, 'अपने फैंस का हुजूम देखकर मैं काफी खुश हूं उनके इतने प्यार और अपनेपन को बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। मैं कभी भी केरल के लोगों के इस प्यार को नहीं भूल पाउंगी'।
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on
पढ़ें- इस फिल्म में पहली बार एक साथ नजर आएंगे बिग बी और चिरंजीवी
हालांकि सनी के प्रशंसकों का इतनी भारी संख्या में पहुंचना पुलिस के लिए मुसीबत का सबब बन गया और बेकाबू फैंस को काबू में करने के लिए उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यही नहीं काफी देर तक ट्रेफिक भी जाम रहा।