{"_id":"a2572356-3609-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"fans-chasing-saif-hide-in-restraunt","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफ के पीछे पड़े फैन, छिपे रेस्टोरेंट में ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सैफ के पीछे पड़े फैन, छिपे रेस्टोरेंट में
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 24 Nov 2012 01:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफ अली खान आजकल लखनऊ में तिग्मांशु धूलिया की आने वाली फिल्म 'बुलेट राजा' की शूटिंग कर रहे हैं। हुआ यूं कि सैफ और तिग्मांशु लखनऊ के हजरतगंज में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। सीन के मुताबिक, सैफ लखनऊ की सड़कों पर ड्राइव कर रहे थे। इस दौरान उनकी सेफ्टी के लिए कुछ पुलिस वाले भी मौजूद थे।
धीरे-धीरे वहां भीड़ बढ़ने लगी, लेकिन सैफ और तिग्मांशु इससे बेपरवाह अपना सीन डिस्कस करते रहे। इतनी भीड़ देखकर सैफ एक्साइटेड हो गए और उन्होंने भीड़ की तरफ हाथ लहरा दिया। सैफ के ऐसा करते ही भीड़ बैरिकेड तोड़कर बेकाबू हो गई। और तो और एक आदमी ने तो सैफ का हाथ पकड़कर उन्हें अपनी ओर खींच लिया। इसके बाद सैफ और तिंग्माशु को नहीं सूझ रहा था कि वह क्या करें। जल्दी-जल्दी में वह दोनों भागकर एक रेस्टोरेंट में छिप गए। सूत्रों की मानें, तो वे दोनों वहां चार घंटे से ज्यादा टाइम तक छिपे रहे।
गौरतलब है कि सैफ के साथ इससे पहले ऐसा 'लव आजकल' की शूटिंग के दौरान भी हो चुका है। तब वह गुस्सा हो गए थे, लेकिन अबकी बार उन्होंने किसी पर भी गुस्सा नहीं किया। फिल्म के प्रड्यूसर राहुल मित्रा ने बताया, कि सैफ कुछ घंटों के लिए परेशानी का शिकार हो गए थे। लेकिन इस दौरान उन्होंने किसी पर भी गुस्सा नहीं किया। हालांकि इसका इनाम उन्हें बेबो ने खुद लखनऊ पहुंचकर दिया।