फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   fan demand sonu sood to distribute beer in summer actor gave him funny reply

Sonu Sood: जब ट्विटर पर एक शख्स ने कर दी सोनू सूद से की बीयर की फरमाइश, तो एक्टर ने दिया यह मजेदार जवाब

Thu, 07 Apr 2022 07:30 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्ट, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्ट, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 07 Apr 2022 07:30 AM IST
सार

सोनू सूद अपनी दरियादिली के लिए पूरे देश में मशहूर हैं। कोरोना की पहली और दूसरी लहर में उन्होंने कई लोगों की मदद की थी। आज भी सोशल मीडिया पर लोग जब भी मदद मांगते हैं सोनू कभी इनकार नहीं करते हैं।

विज्ञापन
fan demand sonu sood to distribute beer in summer actor gave him funny reply
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनू सूद अपनी दरियादिली के लिए पूरे देश में मशहूर हैं। कोरोना की पहली और दूसरी लहर में उन्होंने कई लोगों की मदद की थी। आज भी लोग जब सोशल मीडिया पर अभिनेता से मदद मांगते हैं, तब सोनू सूद उन्हें कभी इनकार नहीं करते हैं। हालांकि कई बार उन्हें ऐसी अजीबो-गरीब फरमाइशें मिलती हैं, जिसका वह अपने ही अंदाज में जवाब देते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वाक्या सामने आया है। दरअसल, एक शख्स ने मीम शेयर करते हुए सोनू से पूछा, 'सर्दियों में कंबल बांटने वाले गर्मियों में बीयर नहीं पिलाओगे'।

विज्ञापन

सोनू सूद भी इस मीम का जवाब देने के लिए खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने मजेदार रिप्लाई करते हुए लिखा, 'बीयर के साथ भुजिया चलेगा।' सोनू का यह जवाब ट्विटर यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है। सोनू के इस ट्वीट पर लोगों अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने रिएक्शन देते हुए लिखा, 'इसे ही मदद करने वाला हाथ कहते हैं।' एक अन्य ने टिप्पणी की, 'इसी वजह से इन्हें मसीहा कहा जाता है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि सोनू इन दिनों टीवी शो एमटीवी रोडीज में काम कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में शो के नए सीजन को होस्ट करना शुरू किया है, जिसकी शूटिंग फिलहाल साउथ अफ्रीका में चल रही है। इस शो में उन्होंने रणविजय सिंह को रिप्लेस किया है। रणविजय पिछले 18 साल से इस शो से जुड़े हुए थे। इस नई शुरुआत को लेकर सोनू ने कहा कि वह इस शो से जुड़कर काफी खुश हैं। बता दें कि नए सीजन का प्रीमियर 8 अप्रैल को होगा।

विज्ञापन

वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनू सूद जल्द ही डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी की फिल्म पृथ्वीराज में नजर आएंगे। यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित, पृथ्वीराज  भारतीय राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है। यह मानुषी छिल्लर की डेब्यू फिल्म है। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में संजय दत्त भी नजर आएंगे। यह फिल्म 3 जून को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed