फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fact Check: Bobby Deol refutes rumours of Dharmendra being hospitalised and critical

Dharmendra Video: बीमार होने की खबरों के बीच धर्मेंद्र ने शेयर किया वीडियो, बोले- 'मैं चुप हूं बीमार नहीं'

Mon, 06 Jun 2022 07:47 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 06 Jun 2022 07:47 PM IST
सार

रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को हाल ही में फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Fact Check: Bobby Deol refutes rumours of Dharmendra being hospitalised and critical
धर्मेंद्र-सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में, दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करने की खबर सामने आई थी। दावा किया गया था कि अभिनेता की तबीयत खराब हो गई है। अभिनेता की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आते ही उनके प्रशंसक चिंता में पढ़ गए थे। लेकिन इन खबरों के बीच अब धर्मेंद्र ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह पूरी तरह ठीक हैं। इस वीडियो में धर्मेंद्र एक गाना सुना रहे हैं और फिर वह कहते हैं, 'मैं चुप हूं बीमार नहीं।' सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

धर्मेंद्र के वीडियो से पहले बॉबी देओल का एक बयान भी सामने आया था, जिसमें उन्होंने अपने पिता से जुड़ी इन अफवाहों को खारिज करते हुए साफ किया है कि उनके पिता घर पर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अभिनेता पूरी तरह ठीक हैं। उनकी तबीयत में काफी सुधार है। इसके लिए मैं उनके सभी प्रशंसकों काे बहुत-बहुत धन्यवाद कहना चाहता हूं। आपका प्यार और स्नेह ऐसे ही बना रहे।"
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मई की शुरुआत में, धर्मेंद्र को नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिनेता ने बाद में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो के माध्यम से खुलासा किया था कि पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण उन्हें कुछ दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए लिखा था, "दोस्तों, चीजों को जबरदस्ती मत करो ... अपनी सीमाएं जानें, मैंने यह किया और अपना सबक सीखा।"

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed