{"_id":"58f1cc6c4f1c1b1c11cf5935","slug":"facebook-tragedy-of-dileep-kumar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिलीप कुमार: स्क्रीन के राजा की फेसबुक पर ये कैसी 'बेबसी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिलीप कुमार: स्क्रीन के राजा की फेसबुक पर ये कैसी 'बेबसी'
Updated Sat, 15 Apr 2017 01:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'एडोरेबल वीडियो ऑफ दिलीप कुमार ऑन फेसबुक'...यानी फेसबुक पर दिलीप कुमार का प्यारा वीडियो...अभिनेता दिलीप कुमार की फेसबुक डेब्यू पर कई वेबसाइटों की यही हेडलाइन थी। लेकिन दो टूक शब्दों में कहूं तो मुझे ये वीडियो 'प्यारा' नहीं लगा। 12 अप्रैल को फेसबुक पर अकाउंट बनाने के बाद दिलीप कुमार की ओर से एक वीडियो डाला गया था, मैं उसी वीडियो की बात कर रही हूं।
फिल्मों के अपने सफर में दिलीप कुमार की फिल्मों को मैंने बहुत बाद में समझा और जाना। लेकिन जबसे देखा, उनके अभिनय की कायल हो गई। चेहरे के हाव-भाव हों, बॉडी लैंग्वेज हो, आवाज का उतार चढ़ाव हो, उच्चारण हो...उनकी एक्टिंग का हर पहलू दूसरे पर भारी पड़ता था।
इसे भी पढ़े- विनोद खन्ना की बीमारी का एक और नया सच आया सामने, जानिए
विज्ञापन
आंखों की खामोशी, गर्दन झुकाने से लेकर आंखें उठाने तक की अदा ऐसी कि बिना कुछ कहे कुछ सब कुछ कह जाए। ऐसे अदाकार को अचानक एक ऐसे वीडियो में देखना जिसमें वो एकदम गुमसुम, खोए हुए नजर आ रहे थे मानो अपनी इंद्रियों पर खुद उनका पूरा कंट्रोल न हो...ये मुझे थोड़ा नागवार गुजरा।
मेरी नाइत्तेफाकी का इस बात से कोई लेना देना नहीं है कि मैं दिलीप कुमार को सिर्फ उनके पुराने, पुरयौवन वाले अंदाज में ही याद रखना चाहती हूं। उम्र की दी झुर्रियों से सजे लोग मुझे बहुत कशिश वाले लगते हैं। बात दूसरी है। ताजा वीडियो की बात करें, तो इसमें उनकी पत्नी सायरा बानो उन्हें चाय के साथ बिस्किट खिला रही हैं।
इसे भी पढ़े- विनोद खन्ना की वायरल तस्वीर पर बोलीं पत्नी- 'उनकी फोटो शेयर करना बंद करो'

जी जीवन की बात करें, तो अपने कमरे में बैठे मियां-बीवी के बीच ये बहुत ही प्यारा पल है। लेकिन कैमरे मेंनि कैद हुआ जो पल सबके सामने आया उसमें 'बेबसी' ज्यादा दिखी। वीडियो में सायरा बानो ने दिलीप कुमार को कई दफा पुकारा- यूसुफ, यूसुफ जान, यूसुफ बेबी....लेकिन दूसरी तरफ था तो सिर्फ सन्नाटा, शून्य में देखता इक इंसान। मेरा ऐतराज इसी बात पर है।
कैमरे के सामने दिलीप कुमार एकदम बेबस नजर आए मानो अपने आस पास हो रहे घटनाक्रम पर उनका ज्यादा नियंत्रण नहीं -उसी कैमरे के सामने जिसके सामने वो कोई किरदार निभाते हुए एकदम जिंदा हो उठते थे, स्क्रीन दिलीप कुमार नाम के ओज से भर जाती थी।
इसे भी पढ़े- 11 साल बड़े विनोद खन्ना के प्यार में पागल हो गई थी ये हीरोइन, सेट पर करने लगी थी ऐसी हरकतें
कुछ साल पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उनकी सेहत कई सालों से बहुत अच्छी नहीं है। लेकिन सरकारी फोटो कुछ इस तरह खींची गई थी जहां आप पुरस्कार देख सकते हैं, राष्ट्रपति मुखर्जी को देख सकते हैं, आपको आभास होगा कि वाजपेयी वहां बैठे हैं लेकिन उन्हें आप देख नहीं सकते जो मुझे तर्कसंगत लगा।
इससे ठीक उलट कुछ दिन पहले 70 और 80 के डैशिंग अभिनेता विनोद खन्ना की एक तस्वीर अस्पताल से लीक कर दी गई थी। तस्वीर में वो कमजोर, निरीह और बेबस नजर आ रहे थे। ऐतराज की बात यही कि किसी ने निजता का उल्लंघन करते हुए बिना उनकी मर्जी से ये फोटो लीक कर दी।
इसे भी पढ़े- विनोद खन्ना की वायरल तस्वीर का असर, लोग कर रहे सलामती की दुआ
ऊंची कद काठी वाले विनोद खन्ना को हमेशा लोगों ने हैंडसम, मैचो, वगैरह वगैरह संज्ञाओं से याद किया है..दबंग में सलमान खान के पिता के रूप में भी वो गजब लगे हैं।

लेकिन सवाल अच्छे दिखने का नहीं है, सवाल है दुनिया को एक ऐसे इंसान के जीवन के लम्हों को दिखाना जहां सामने वाला कमजोर है, पूरी तरह से चीजों पर उनका कंट्रोल नहीं है, जहां उसकी मर्जी शामिल नहीं है। अपनी इच्छा से, अपने पूरे होशो हवाश में कोई ऐसा करे तो ये एकदम अलग मामला है।
दिलीप कुमार पर लौटें तो मुझे ट्विटर पर उनके पोस्ट का इंतजार रहता है...जब कभी वो लिखते हैं या उनके लिए कोई लिखता है। फिर वो पेशावर की गलियों के किस्से हों या सायरा बानो के साथ पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें।
इसे भी पढ़े- क्या अमिताभ बच्चन के पास विनोद खन्ना को देखने तक का समय नहीं ?
लेकिन उनके कमजोर क्षणों के इस वीडियो ने या विनोद खन्ना की उस तस्वीर ने मन के किसी को कोने को दुखी कर दिया। दिलीप कुमार के वीडियो के आखिर में सायरा बानो दिलीप साब की आंखों को चूमती हैं और वीडियो बंद हो जाता है। आप कह सकते हैं कि अपने जीवन से जुड़ा कोई पल फैन्स से शेयर करने में क्या गलत है। लेकिन शायद मैं इस मामले में ओल्ड फैशन्ड हूं।
अखबारों की सुर्खियों के उलट मुझे इसमें कुछ भी इमोशनल या खूबसूरत नहीं लगा। एक अदाकार जो कैमरे और कैमरे के हर एंगल से कुछ यूं बात करता था मानो वो स्क्रीन का राजा हो, ऐसे एक्टर को मैं 'नैन लड़ जइ हें' के अल्हड़पन वाले अंदाज में , या 'कोई सागर दिल को बहलाता नहीं' में टूटे हुए दिल वाले इंसान या 'मांग के साथ तुम्हारा' वाले प्रेमी के रूप में याद करना बेहतर पसंद करूंगी।
इसे भी पढ़े- इस पॉपुलर स्टार को अब नहीं मिल रहीं फिल्में, बुढ़ापे में पिता को करना पड़ रहा काम