फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Extremely hard work done by Sunny Leoni

नई फिल्म के लिए बेहद 'मुश्किल काम' किया सनी लियोनी ने

Wed, 11 Feb 2015 11:56 AM IST
Updated Wed, 11 Feb 2015 11:56 AM IST
विज्ञापन
Extremely hard work done by Sunny Leoni

फिल्मकार बॉबी खान की फिल्म 'एक पहेली लीला' में एकदम अलग अंदाज में दिखने जा रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन का कहना है कि लीला के किरदार में खुद को ढालना उनके लिए बहुत मुश्किल काम था।

विज्ञापन


सनी लियोनी से जब पूछा गया कि इस तरह के किरदार को निभाने में उन्हें किस तरह की चुनौती का सामना करना पड़ा। तो सनी ने कहा, "यह काफी चुनौतीपूर्ण भूमिका थी। जब मैंने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी तो यह काफी पसंद आयी। लेकिन लीला के किरदार में ढलने के लिए दो से तीन घंटे का समय लगता था। पहले दिन इस भूमिका के लिए तैयार होने में छह घंटे का समय लगा।"

विज्ञापन

सनी को फिल्म के संवाद लगे बेहद कठिन

Extremely hard work done by Sunny Leoni

सनी ने बताया कि इस किरदार के लिए फिल्म से जुड़े अन्य लोगों से उन्हें काफी सहयोग मिला। अभिनेत्री ने कहा, "इस फिल्म का संवाद भी काफी कठिन है। कुल मिलाकर मेरे लिए यह काफी मुश्किल फिल्म थी।​"

​'एक पहेली लीला' में जय भानुशाली, रजनीश दुग्गल और राहुल देव भी नजर आएंगे। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग जोधपुर में हुई है और यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed