फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Esha Gupta Shares How UAE Is Helping Stranded People Amid Middle East Conflict Says Its Not Pleasant Situation

‘स्थिति अच्छी नहीं है…’, यूएई में फंसी ईशा गुप्ता ने हालात पर दी अपडेट; बोलीं- मैं कॉल-मैसेज नहीं उठा पा रही

Mon, 02 Mar 2026 02:55 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 02 Mar 2026 02:55 PM IST
सार

Esha Gupta: अभिनेत्री ईशा गुप्ता, जो इस समय यूएई में फंसी है, उन्होंने अब हालात पर अपडेट साझा किया है। जानिए एक्ट्रेस ने क्या कुछ बताया। साथ ही घर वापस पहुंचने को लेकर क्या कहा…

विज्ञापन
Esha Gupta Shares How UAE Is Helping Stranded People Amid Middle East Conflict Says Its Not Pleasant Situation
ईशा गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम-@egupta

विस्तार

अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव के चलते कई भारतीय सेलेब्स दुबई में फंस गए हैं। उन्होंने पीएम मोदी और भारत सरकार से मदद की अपील भी की है। इस बीच अभिनेत्री ईशा गुप्ता भी दुबई में फंसी हैं। अब अभिनेत्री ने मामले पर ताजा अपडेट साझा किया है। साथ ही लोगों से भी धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन

ईशा ने यूएई सरकार के प्रयासों को सराहा
ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए अपने प्रशंसकों को इस्राइल, अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के बाद यूएई में यात्रा की स्थिति के बारे में जानकारी दी। स्थिति को चुनौतीपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि वह जल्द ही भारत लौट आएंगी।

विज्ञापन




अपनी स्टोरी पर एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हवाई अड्डे पर फंसे हर व्यक्ति की देखभाल करने के लिए यूएई सरकार का काम सराहनीय है। भोजन देने से लेकर हवाई अड्डे तक आने-जाने और होटल में ठहरने की व्यवस्था तक, हर तरह से उन्होंने बेहतरीन काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अबू धाबी में स्थिति को जिस कुशलता से संभाला गया है, वह दर्शाता है कि देश कितना शक्तिशाली है और कितनी शांति से सभी की रक्षा कर रहे हैं। विशेष रूप से प्रधानमंत्री कार्यालय का धन्यवाद। एक बार फिर, मुझे खेद है कि यह स्थिति अच्छी नहीं है। मैं कॉल या मैसेज नहीं उठा पा रही हूं। बस जल्द से जल्द घर वापस जाने की कामना करती हूं।’

इससे पहले ईशा गुप्ता ने माहौल को बताया था डरावना
इससे पहले रविवार को ईशा गुप्ता ने अपने फैंस को अपनी सुरक्षा के बारे में आश्वस्त किया था। उन्होंने लिखा, ‘जो भी मुझसे संपर्क कर रहे हैं और संदेश भेज रहे हैं, उनसे मैं माफी मांगती हूं कि मैंने जवाब नहीं दिया।

हम ठीक हैं, हम सुरक्षित हैं। समय बहुत डरावना और कठिन है। ईश्वर हमारी रक्षा कर रहा है। हमें विश्वास है कि यूएई का रक्षा मंत्रालय हमारी सुरक्षा और रोकथाम के लिए सर्वोत्तम प्रयास कर रहा है।’

Esha Gupta Shares How UAE Is Helping Stranded People Amid Middle East Conflict Says Its Not Pleasant Situation
पीवी सिंधु और सोनल चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
सोनल चौहान और पीवी सिंधु समेत अन्य सेलेब्स भी फंसे
ईशा गुप्ता के अलावा भी कई भारतीय हस्तियां दुबई में फंसी हुई हैं। इनमें अभिनेत्री सोनल चौहान, बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और भारतीय बास्केटबॉल टीम के सदस्य उन अन्य भारतीयों में शामिल हैं जिनके प्रभावित क्षेत्रों में फंसे होने की खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed