'बेपरवाह' करेंगी ईशा तो पूनम पांडे ने खाई कसम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री में शुमार ईशा गुप्ता 'बेबी' में आइटम नंबंर करती नजर आएंगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक सुपर कॉप की भूमिका में नजर आएंगे।
इस फिल्म में ईशा गुप्ता पर एक आयटम नंबर 'बेपरवाह' फिल्माया गया है। पहले यह फिल्म बिना किसी गाने के रिलीज होने वाली थी लेकिन रिलीज से कुछ ही दिन पहले इस गाने को फिल्म में प्रमोशन के लिए डाला गया है।
गाने को अभिश्री सेन कोरियोग्राफ करेगी, वहीं इसके बोल मनोज मुंताशिर ने लिखे हैं। मीत बद्रर्स के संगीत निर्देशन में अपेक्षा डांडेकर ने इसके लिए आवाज दी है। सस्पेंस, थ्रिलर और एक्शन से भरपूर फिल्म बेबी में अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, राना डुग्गाबत्ती, अनुपम खेर और डैनी ने काम किया है।
फिल्म का निर्देशन स्पेशल 26 फेम नीरज पांडे ने किया है। फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होगी।
पूनम पांडे ने खाई एक नई कसम
मॉडल व अभिनेत्री पूनम पांडे अपने कामों से अक्सर चर्चा में रहती हैं। इस बार पूनम ने कसम खाई है कि वो किसी तरह के विवादों में नहीं पड़ेंगी। इसका कारण पूनम बताती हैं कि उन्हे जो भी पाना है वह पा चुकी हैं।
पूनम पांडे अधिकतर विवादों में रहती हैं। लेकिन पूनम अब ऐसे सिगुफों से दूर होना चाहती हैं। उनका कहना है कि उन्होंने जो कुछ पाना था पा लिया है इसलिए अब विवादों से वे दूर रहेंगी। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि पूनम अपनी बात पर कब तक कायम रहती हैं?