{"_id":"5c34284ebdec2256ca01eb49","slug":"emraan-hashmi-upcoming-film-cheat-india-accused-of-plagiarism","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चीटिंग करके बनी इमरान की 'चीट इंडिया', इम्पा और एसडब्लू में फिल्म की कहानी और टाइटल को लेकर शिकायत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चीटिंग करके बनी इमरान की 'चीट इंडिया', इम्पा और एसडब्लू में फिल्म की कहानी और टाइटल को लेकर शिकायत
Tue, 08 Jan 2019 10:04 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 08 Jan 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
cheat india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टी सीरीज के बैनर तले रिलीज होने को तैयार इमरान हाशमी की फिल्म चीट इंडिया नई मुसीबत में है। फिल्म पर कहानी के साथ साथ फिल्म का टाइटल भी चुराने के आरोप लगे हैं। इस बारे में टी सीरीज की तरफ से पूरे मामले की जिम्मेदारी इसके प्रोड्यूसर तनुज गर्ग पर डाल दी गई है। परीक्षाओं में नकल के सहारे मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले माफिया पर बनी फिल्म चीट इंडिया इसी महीने 25 जनवरी को रिलीज होने वाली थी। लेकिन, शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की बायोपिक के इसी दिन रिलीज होने के चलते टी सीरीज ने चीट इंडिया को अब एक हफ्ते पहले यानी 18 जनवरी को रिलीज करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
cheat india
इस बीच प्रोडक्शन हाउस वाइब्रैंट मीडिया नाम के प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म निर्माताओं की संस्था इम्पा और फिल्म लेखकों की संस्था स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन में फिल्म चीट इंडिया के खिलाफ लिखित शिकायत की है। प्रोड्यूसर संजय पाल का कहना है कि ये कहानी उनकी है और इस बारे में वह पिछले दो साल से काम करते रहे हैं। यही नहीं फिल्म की कहानी भी वह पिछले साल जून में ही रजिस्टर्ड करा चुके हैं। इम्पा ने उन्हें चीटिंग इंडिया नाम से टाइटल भी जारी कर रखा है। इसी कहानी पर इसी से मिलते जुलते टाइटल पर टी सीरीज ने फिल्म रिलीज करने का ऐलान किया तो उन्होंने तुरंत इम्पा और एसडब्लूए में इसकी शिकायत की।
इस बारे में अमर उजाला ने जब टी सीरीज से संपर्क किया तो कंपनी के आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि टी सीरीज सिर्फ फिल्म रिलीज कर रही है, इसकी कहानी लेकर फिल्म के प्रोड्यूसर तनुज गर्ग ने टी सीरीज से संपर्क किया था और वही इस बारे में अपना पक्ष रख सकते हैं। तनुज गर्ग को इस बारे में भेजे गए संदेश के बाद उनकी आधिकारिक प्रवक्ता ने संजय पाल की शिकायत को गलत बताया और कहा कि वह ऐसा प्रचार पाने के लिए कर रहे हैं। पाल का कहना है कि अगर इस बारे में उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।