फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Emraan Hashmi Recalls When His Son Was Diagnosed With Cancer Says My World Flipped In A Day

‘एक ही दोपहर में बदल गई पूरी जिंदगी’, इमरान हाशमी ने बेटे के कैंसर को किया याद; करियर को छोड़ दिया था पीछे

Wed, 28 Jan 2026 06:46 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 28 Jan 2026 06:46 PM IST
सार

Emraan Hashmi: अभिनेता इमरान हाशमी ने उस वक्त को याद किया, जिसने एक पल में ही उनकी पूरी जिंदगी बदलकर रख दी। जानिए बेटे के कैंसर को लेकर एक्टर ने क्या बताया…

विज्ञापन
Emraan Hashmi Recalls When His Son Was Diagnosed With Cancer Says My World Flipped In A Day
बेटे के साथ इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इमरान हाशमी हाल ही में वेब सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ में नजर आए हैं। सीरीज में कस्टम ऑफिसर की भूमिका में उनके काम की तारीफ हुई। पर्दे पर अलग-अलग तरह के किरदार निभाने वाले इमरान हाशमी के असल जीवन में एक ऐसा वक्त भी आया, जो उनके जीवन का सबसे कठिन दौर था। हालांकि, उन्होंने उस दौर में भी हिम्मत नहीं हारी। ये वो वक्त था जब इमरान को अपने बेटे के कैंसर के बारे में पता चला था। एक्टर ने याद किया कि कैसे उस पल ने पूरे जीवन को बदल कर रख दिया। उनका ध्यान करियर और सफलता से हटकर, सीधे पिता की जिम्मेदारियों में लग गया।

विज्ञापन

12 घंटे में पूरी दुनिया उलट-पुलट हो गई
रणवीर अल्लाहबादिया से बात करते हुए इमरान ने याद किया कि कैसे कुछ ही घंटों में उनका सामान्य जीवन सदमे में बदल गया। उस समय को याद करते हुए अभिनेता ने बताया कि मेरे जीवन का सबसे कठिन दौर 2014 में तब आया जब मेरा बेटा बीमार पड़ गया। उस दौर को शब्दों में बयान करना भी मुश्किल है। यह 5 साल तक चला। एक ही दोपहर में मेरी जिंदगी बदल गई। 13 जनवरी को हम ब्रंच के लिए गए थे। हम अपने बेटे के साथ पिज्जा खा रहे थे। पहला लक्षण उसी टेबल पर दिखाई दिया। उसके पेशाब में खून आया। अगले 3 घंटों में हम डॉक्टर के पास थे। डॉक्टर ने बताया कि आपके बेटे को कैंसर है। अगले दिन ऑपरेशन थिएटर में उसका ऑपरेशन करवाना होगा। फिर कीमोथेरेपी करवानी होगी। इस तरह 12 घंटों में मेरी पूरी दुनिया उलट-पलट हो गई।

विज्ञापन

अचानक सबकुछ बदल गया
इमरान ने बताया कि अचानक डायग्नोसिस होने से दर्द को सहन करना और भी कठिन हो गया। कोई चेतावनी नहीं थी, कोई प्रक्रिया नहीं थी। बस उस दोपहर से पहले और बाद जीवन दो अलग हिस्सों में ही जैसे बंट गया हो। इस दौरान का समय इस सदमे को और भी बढ़ा रहा था। आप कह सकते हैं कि जीवन में एक सुनहरा दौर आ गया है। ऐसा लग रहा था कि अब मैं उस मुकाम पर पहुंच गया हूं। मैंने जीवन पर अपना नियंत्रण पा लिया है। फिर अचानक आपको एक जोरदार झटका लगता है। ऐसा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Emraan Hashmi Recalls When His Son Was Diagnosed With Cancer Says My World Flipped In A Day
इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम@therealemraan

पांच साल अस्पताल के चक्कर काटते बीते
अभिनेता ने बताया कि इसके बाद पांच साल का ऐसा सफर शुरू हुआ जो अस्पताल के चक्कर, इलाज के लंबे शेड्यूल और लगातार डर से भरा था। उस दौर ने इमरान को जीवन को उसकी मूलभूत चीजों तक सीमित करने पर मजबूर कर दिया। जहां महत्वाकांक्षा पीछे छूट गई और अपने बच्चे के साथ बिताया हर पल उनकी प्राथमिकता बन गया। इस अनुभव ने इमरान को उन माता-पिता के लिए एक किताब लिखने के लिए प्रेरित किया जो इसी तरह की परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं, जिससे उनका व्यक्तिगत घाव दूसरों के लिए शक्ति और मार्गदर्शन का जरिया बन गया।

इन फिल्मों में नजर आएंगे इमरान
वर्कफ्रंट की बात करें तो इमरान हाशमी आखिरी बार नीरज पांडे की वेब सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ में नजर आए थे। सीरीज को काफी पसंद किया गया। इससे पहले इमरान पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘हक’ में नजर आए थे। उनकी आगामी फिल्मों में ‘आवारापन 2’ और ‘गनमास्टर 69’ शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed