इमरान हाशमी दे रहे हैं 'गे संबंधों' को बढ़ावा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमरान हाशमी का नाम बॉलीवुड चुंबनों के साथ तो जुड़ा ही हुआ है लेकिन अब लगता है कि वह अपनी इस ख्याति को एक कदम और आगे बढ़ा रह हैं। चर्चा है कि फिल्म उंगली के प्रमोशनल गाने में इमरान नजर आएंगे, जिसे अंतरराष्ट्रीय मॉडलों के साथ शूट किया गया है।
बताया जा रहा है कि इस गाने को बहुत ही सेक्सी ढंग से शूट करने के साथ कुछ ऐसे सीन फिल्माए गए हैं जो समलैंगिक संबंधों को बढ़ावा देने का काम करेंगे। गाने में इमरान के चारों तरफ विदेशी महिला मॉडल हैं और सेक्सी सीन खास तौर पर इन मॉडलों पर फिल्माए गए हैं।
इस गाने की शूटिंग के दौरान मौजूद सूत्रों का कहना है कि उंगली पे नाच ले।।। बोल वाले इस गाने के केंद्र में भले ही इमरान हैं और गोरी मॉडल लड़कियां उनके इर्द-गिर्द नाच रही हैं, परंतु अंतरंग दृश्यों में ये सुंदरियां दर्शकों को एक-दूसरे की बांहों में नजर आएंगी। उनके कुछ स्टेप्स तो बहुत ही बोल्ड हैं। दो-तीन सीन ऐसे फिल्माए गए हैं जिनमें ये लड़कियां एक-दूसरे को ‘किस’ करती दिखेंगी।
लड़कियां के किस सीन पर दिक्कत
हिंदी में आज तक ऐसा कोई गाना नहीं आया है जिसमें लड़कियां एक-दूसरे के साथ इतनी अंतरंग नजर आई हों। फिलहाल फिल्म के मेकर इस संबंध में कुछ नहीं कह रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि यह गाना इमरान को लेकर इसलिए शूट किया गया है कि दर्शकों के बीच उनकी एक खास सेक्स अपील है। उनकी मौजूदगी से गाने की चर्चा कुछ ज्यादा होगी।
बताया जाता है कि यह गाना फिल्म की थीम के अनुसार ही बनाया गया है। फिल्म कुछ बागी तेवरों वाले युवाओं कहानी है। ये युवा आज की व्यवस्था के खिलाफ हैं और एक सामाजिक काम के लिए कुछ ऐसा करते हैं कि सबकी नजरों में आते हैं। परंतु सिस्टम के हिसाब से अपराधी बन जाते हैं। क्या फिल्म में समलैंगिक संबंधों को लेकर भी कोई बात कही गई है।
इस पर फिल्म के सूत्रों का कहना है कि ऐसा नहीं है। परंतु चूंकि फिल्म कुछ सामाजिक मान्यताओं के विरुद्ध बातें करती हैं, इसलिए प्रमोशनल वीडियो में समलैंगिकता का मुद्दा अप्रत्यक्ष रूप से उठाया गया है। वैसे निर्माता किसी तरह के विवाद से बचने के लिए टीवी पर इस गाने में उन दृश्यों को नहीं दिखाएंगे। यानी अगर आपको यह गाना देखना है तो सीधे सिनेमाघरों में जाना होगा।