‘बड़े स्टार्स के बारे में गलत है नए एक्टर्स की सोच’, एली अवराम ने आमिर और शाहरुख को लेकर कही ये बात
Elli AvrRam: अभिनेत्री एली अवराम ने बॉलीवुड के सुपरस्टार्स को लेकर बड़ा खुलासा किया। जानिए उन्होंने आमिर और शाहरुख खान को लेकर क्या कुछ कहा…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एली अवराम ने फिल्मों में काम करने के अलावा कई आइटम नंबर भी किए हैं, जिनसे उन्हें सुर्खियां मिली हैं। एली पिछले लंबे वक्त से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और इस दौरान उन्हें कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ भी काम करने का मौका मिला है। हाल ही में एली अवराम ने स्टार्स के साथ काम करने के अनुभव को साझा किया। साथ ही उन्होंने आमिर खान को लेकर अपनी राय भी रखी और बताया कि उनके साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा?
अपने काम को लेकर पेशेवर होते हैं स्टार्स
बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत के दौरान एली अवराम ने बड़े स्टार्स के बारे में अपनी राय साझा की। एक्ट्रेस ने बड़े स्टार्स को लेकर कहा कि उनसे मैंने एक बात सीखी है कि वे अपने काम का बहुत सम्मान करते हैं। उनमें बहुत अनुशासन है और वे बेहद विनम्र हैं। यह देखना बहुत अच्छा लगता है कि वे अपने काम के प्रति कितने पेशेवर और समर्पित हैं और फिर भी आगे बढ़ना और बेहतर करना चाहते हैं।
बड़े सितारों के साथ काम करते हुए मैंने जो सबसे अच्छी बात देखी है, वह यह है कि मुझे कभी-कभी लगता है कि नए कलाकारों की इन स्टार्स के व्यवहार के बारे में जो सोच है, वह पूरी तरह गलत है। बड़े स्टार्स बहुत पेशेवर होते हैं, अपने साथ काम करने वालों के प्रति दयालु होते हैं, और वे नखरे नहीं दिखाते या अपनी धौंस नहीं जमाते।
दूसरों की राय पर विचार करते हैं आमिर
2021 में आई फिल्म ‘कोई जाने ना’ के गाने ‘हर फन मौला’ में आमिर खान के साथ काम करने के अनुभव के बारे में भी एली ने बात की। उन्होंने कहा कि आमिर खान एक परफेक्शनिस्ट होने के साथ-साथ बेहद विनम्र भी हैं। वह सबसे बात करते हैं, सबका सम्मान करते हैं। वह आपकी राय की परवाह करते हैं और उस पर विचार भी करते हैं, उसे पूरी तरह से नजरअंदाज नहीं करते।
शाहरुख खान की बड़ी फैन हूं
एली अवराम ने सलमान खान और आमिर खान के साथ काम किया है, लेकिन उन्हें अभी तक शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका नहीं मिला है। हालांकि, शाहरुख से उनकी मुलाकात हो चुकी है। शाहरुख से अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए एली ने कहा कि मैं शाहरुख खान से पहली बार 2013 में एक रियलिटी शो के सेट पर मिली थी। वह वहां जज थे और मैं 'मिक्की वायरस' के प्रमोशन के लिए गई थी।
उन्होंने पोस्टर में मेरे लुक की तारीफ की। यह मेरे लिए एक यादगार पल था, क्योंकि मैं शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन हूं। उनके साथ काम करना मेरे लिए मानो आखिरी मौका है। 'देवदास' पहली पूरी बॉलीवुड फिल्म थी, जो मैंने देखी। मुझे वह फिल्म इतनी पसंद आई कि मैं रो पड़ी, मेरे दोस्त शाहरुख खान के दीवाने हो गए थे। जिस दिन मैं उनके साथ काम करूंगी, स्वीडन में मेरे दोस्तों के लिए वह बहुत बड़ी बात होगी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो एली अवराम बड़े पर्दे से काफी वक्त से दूर हैं। पिछले साल वो आशीष चंचलानी के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं। जिसके प्रमोशन के दौरान उन्होंने काफी सुर्खियां भी बटोरी थीं। क्योंकि आशीष चंचलानी के साथ उनका नाम जोड़ा गया था। हालांकि, बाद में वो सिर्फ एक प्रमोशनल स्टंट था।