{"_id":"a2f80a12-482b-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ekta-and-sunny-leone-together-make-a-bold-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"'रागिनी एमएमएस 2' में क्या गुल खिलाएगी एकता और सनी की जोड़ी ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'रागिनी एमएमएस 2' में क्या गुल खिलाएगी एकता और सनी की जोड़ी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 17 Dec 2012 02:55 PM IST
विज्ञापन
फिल्म 'जिस्म 2' से बॉलीवुड में कदम रखने के बाद भारतीय मूल की कनाडियाई अभिनेत्री सनी लियोन 'रागिनी एमएमएस 2' की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और सनी इसको लेकर काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
सनी ने ट्विटर पर लिखा है कि 'रागिनी एमएमएस 2' की शूटिंग शुरू होने वाली है और मैं बहुत इसे करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि मैं एक बेहतरीन फिल्म निर्माण कम्पनी के साथ एक और फिल्म की शूटिंग करने जा रही हूं। 'रागिनी एमएमएस 2', 2011 में आई 'रागिनी एमएमएस' का अगला संस्करण है। एकता कपूर इन दोनों ही फिल्मों की प्रोड्यूसर रहीं हैं।
विज्ञापन
एकता कपूर बोल्ड फिल्म बनाने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने विद्या बालन जैसी संजीदा अभिनेत्री से 'डर्टी पिक्चर' जैसी फिल्म में बोल्ड काम करवा लिया। दर्शक इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि जब पोर्न एक्ट्रस सनी लियोन उनके साथ अभिनय करेंगी तब दोनों मिलकर क्या गुल खिलाएंगी। सन्नी लियोन का बोल्ड अंदाज दर्शक 'जिस्म 2' में देख चुके हैं। 'रागिनी एमएमएस 2' अगले साल के आखिरी तक रिलीज होगी।
विज्ञापन