{"_id":"3b93f2fe2d8fbcbbac142e3f77d4ab21","slug":"eidi-of-salman-for-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद पर बच्चों को सलमान का बड़ा तोहफा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ईद पर बच्चों को सलमान का बड़ा तोहफा
एजेंसी/मुंबई
Updated Wed, 30 Jul 2014 09:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपर स्टार सलमान खान ने ईद के मौके पर दिल की बीमारी से ग्रसित 100 बच्चों की सहायता करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
बॉलीवुड के दबंग स्टार के रूप में चर्चित सलमान ने कहा कि उनका संगठन ‘बीइंग ह्यूमैन’ दिल की बीमारी से ग्रसित उनके 100 युवा फैन्स की सहायता करेगा।
सलमान ने ट्वीट किया कि फेसबुक या ट्विटर पर अगर दिल की बीमारी से ग्रसित कोई बच्चा है और उसका परिवार इलाज का खर्च उठाने में सक्षम नहीं है तो बीइंग ह्यूमैन ऐसे 100 बच्चों का इलाज करवाएगा।
उन्होंने आगे ट्वीट किया कि लेकिन बेवकूफ नहीं बनाने का, इसलिए ट्विटर और फेसबुक पर बता देना। हमारी डिजिटल टीम इस पर नजर रखेगी।