फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   dwarf artists approached salman khan and sonu sood for seeking help in lockdown

लॉकडाउन: काम न होने से बौने कलाकारों को हो रही दिक्कतें, सलमान और सोनू सूद से लगाई मदद की गुहार

Sun, 20 Jun 2021 01:52 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 20 Jun 2021 01:52 PM IST
सार

  • लॉकडाउन में बेरोजगारी झेल रहे ड्वार्फ (बौने) आर्टिस्ट 
  • सलमान खान और सोनू सूद ने लगाई मदद की गुहार
  • पान की दुकान और दूसरे काम करने को मजबूर ड्वॉर्फ आर्टिस्ट

विज्ञापन
dwarf artists approached salman khan and sonu sood for seeking help in lockdown
सलमान खान, सोनू सूद - फोटो : Instagram

विस्तार

साल 2020 में कोरोना वायरस की एक ऐसी लहर आई जिसका भुगतान लोगों को अपनी जान और साथ ही बेरोजगारी से चुकाना पड़ा। कोविड-19 की महामारी को देखते हुए पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया गया। कोरोना वायरस की वजह से हर उद्योग क्षेत्र को काफी नुकसान झेलना पड़ा। इसका गहरा असर फिल्म इंडस्ट्री पर भी पड़ा। जहां सबके काम बंद हो गए और साथ ही साथ सिनेमाघरों में ताला लग गया। इन्हीं कलाकारों में शामिल हैं फिल्म इंडस्ट्री के ड्वार्फ (बौने) आर्टिस्ट। साल 2020 में जबसे देश में लॉकडाउन लगा है तबसे कई बौने ऐसे हैं जो बेरोजगार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 70 कलाकार है जिसके पास काम नहीं हैं। काफी समय से काम के लिए परेशान अब इन ड्वार्फ (बौने) ने सलमान खान और सोनू सूद से लगाई मदद की गुहार।

विज्ञापन


ड्वार्फ आर्टिस्ट दीपक सोनी ने किया खुलासा

अक्षय कुमार सहित बॉलीवुड के कई कलाकारों के साथ काम कर चुके ड्वार्फ आर्टिस्ट दीपक सोनी ने इस बात का खुलासा किया। उन्होंने एक बातचीत में बताया कि पिछले साल 20 में मार्च में जबसे लॉकडाउन लगा था तबसे लेकर अब तक उनके पास काम नहीं है। दीपक ने कहा लम्बे समय से परेशानी झेलने के बाद उन्होंने अब सलमान खान और सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई है। दीपिका ने एक मीडिया से बातचीत में बताया, 'मैं सोनू सूद तक पहुंचा और उनके ऑफिस से फोन आया। उन्हें लगा कि मुझे मदद चाहिए। लेकिन मैंने उन्हें बताया कि मेरे सह-कलाकारों को इसकी जरुरत है। फिलहाल में उनके सहयोग का इंतजार कर रहा हूं। मेरे सह-कलाकार ने सलमान खान की संस्था से भी बात की। हम अभी उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि कुछ कलाकारों से हमें  1500 रुपए तक की मदद मिली है।

विज्ञापन

dwarf artists approached salman khan and sonu sood for seeking help in lockdown
सलमान खान, सोनू सूद - फोटो : Instagram

एक एसोसिएशन से मिला राशन

कोरोना वायरस की वजह से बेरोजगारी तो बढ़ी ही लेकिन इसी के साथ महंगाई भी दुगुनी तेजी से बढ़ी। जिसकी वजह से लोगों के घरों में राशन की किल्लतें आईं। दीपक ने ये भी बताया कि उन्होंने आरिफ खान से मदद मांगी थी जो लुकअलाइक एसोसिएशन से जुड़े हुए हैं। इस एसोसिएशन ने 35 ड्वार्फ कलाकारों की मदद की और उनके घर राशन भिजवाया। आरिफ खान ने कहा, 'हाजी अली और माहिम दरगाह के ट्रस्टी अभिनेता राजू श्रीवास्तव और सुहैल खंडवानी ने हमें राशन किट उपलब्ध कराए थे, जो हमने ड्वार्फ कलाकारों में बांट दिए हैं।'

गुजारा करने के लिए चला रहें हैं पान की दुकान
 
दीपक सोनी ने बताया कि बेरोजगार हुए ड्वार्फ कलाकार घर पर बैठने को मजबूर हैं और कुछ गुजारे के लिए अपनी पान की दुकान चला रहे हैं। दीपक ने कहा, 'ज्यादातर कलाकार घर में बैठे हैं। अपना गुजारा करने के लिए कुछ पान की दुकान चला रहे हैं या अन्य स्वतंत्र काम कर रहे हैं। इन कलाकारों में से कुछ का ही पारिवारिक बैकग्राउंड अच्छा है, जहां से उन्हें सपोर्ट मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed