Shah Rukh Khan: जन्मदिन पर भव्य पार्टी की मेजबानी करेंगे शाहरुख खान, सितारों से सजेगी महफिल
पठान और जवान की अपार सफलता के बाद फैंस शाहरुख की डंकी का इंतजार कर रहे हैं। 2023 में अपनी इन तीन फिल्मों से पहले, किंग खान ब्रेक पर थे।
विस्तार
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान दो नवंबर को अपना 58वां जन्मदिन मनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेता के करियर के लिहाज से यह साल काफी अच्छा रहा है। 2023 में उनकी फिल्मों ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 2000 करोड़ का कारोबार किया है। यही वजह है कि सुपरस्टार अपने जन्मदिन को धूमधाम के साथ मनाने जा रहे हैं।
Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन ने फाइनल की 'कृष 4' की स्क्रिप्ट, प्रियंका चोपड़ा के किरदार पर भी आया अपडेट
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह दिन एक भव्य उत्सव की तरह मनाया जाएगा। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि शाहरुख की साल की तीसरी रिलीज, राजकुमार हिरानी की डंकी का टीजर उनके जन्मदिन पर रिलीज होगा। रिपोर्ट से पता चलता है कि यह कार्यक्रम सालभर शाहरुख की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए है और इसमें करण जौहर, आलिया भट्ट, काजोल, दीपिका पादुकोण, राजकुमार हिरानी, एटली, सिद्धार्थ आनंद सहित अन्य लोग शामिल होंगे। शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी इस पार्टी में दिखेंगी। बता दें कि वह जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख का जन्मदिन डंकी के टीजर की रिलीज के साथ शुरू होगा। उसके बाद एक प्रशंसक कार्यक्रम होगा और बाद में शाहरुख हाथ हिलाकर अपने फैंस का अभिवादन करेंगे जो हर साल उनका जन्मदिन मनाने के लिए मन्नत के बाहर इकट्ठा होते हैं। इसके बाद वह अपनी पार्टी में जाएंगे जो बीकेसी, बांद्रा में आयोजित की जाएगी।
गौरतलब है कि पठान और जवान की अपार सफलता के बाद फैंस शाहरुख की डंकी का इंतजार कर रहे हैं। 2023 में अपनी तीन फिल्में रिलीज करने से पहले, किंग खान ब्रेक पर थे। आनंद एल राय की फिल्म जीरो के बाद से वह किसी भी प्रमुख भूमिका में नजर नहीं आए थे। डंकी राजकुमार हिरानी के साथ शाहरुख की पहली फिल्म है।
Seema Sajdeh: सीमा सजदेह ने सोहेल खान से क्यों लिया तलाक? अभिनेता की पूर्व पत्नी ने किया खुलासा