'दम लगाके हइशा' को कैसे मिला 'यू' सर्टिफिकेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'दम लगाके हइशा' यशराज फिल्म्स की आने वाली फिल्म है। यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है।
उसे 'यू' सर्टिफ़िकेट देने के लिए सेंसर बोर्ड ने इसके निर्माता-निर्देशक को तीन शब्द हटाने के आदेश दिए थे।
अंग्रेजी अखबार डीएनए के मुताबिक तीनों शब्दों को बदला गया, जैसे घंटा की जगह ठेंगा, हरामीपना की जगह छिछोरापन और हरामखोर की जगह कठोर। इसके बाद ही सेंसर बोर्ड ने फ़िल्म को 'यू' सर्टिफ़िकेट दिया।
फिल्म निर्देशक शरत कटारिया का कहना है, ''इस फिल्म का जो किरदार है उसका स्वाभाव ही है गाली देना। ऐसा नहीं कि मैं सेंसर बोर्ड के पक्ष में नहीं हूँ लेकिन ऑडियंस क्या देखना चाहती है और क्या नहीं, इसका फैसला ऑडियंस को करने दिया जाए। रही बात इन तीन शब्दों की तो इन्हें बदलने से मेरी कहानी की प्रासंगिकता खत्म हो जाएगी।''