{"_id":"6418062c431769fba00223e7","slug":"dj-azex-found-hanging-in-home-bhubaneswar-police-to-probe-alleged-love-triangle-blackmail-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"DJ Azex: फांसी पर लटकता मिला डीजे एजेक्स उर्फ अक्षय कुमार का शव, गर्लफ्रेंड पर लगा ब्लैकमेल करने का आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
DJ Azex: फांसी पर लटकता मिला डीजे एजेक्स उर्फ अक्षय कुमार का शव, गर्लफ्रेंड पर लगा ब्लैकमेल करने का आरोप
Mon, 20 Mar 2023 12:38 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 20 Mar 2023 12:38 PM IST
सार
एजेक्स के सबसे अच्छे दोस्त राहुल ने दावा किया कि डीजे की मौत के पीछे लव ट्राएंगल है। उन्होंने आरोप लगाया कि एजेक्स की गर्लफ्रेंड का एक अन्य युवक के साथ संबंध था और वह डीजे को ब्लैकमेल कर रहे थे।
विज्ञापन
डीजे एजेक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीजे एजेक्स ओड़िशा के जाने माने सिंगर हैं। उनको स्माइलिंग डीजे अक्षय कुमार के नाम से भी जाना जाता है। डीजे एजेक्स का शव शनिवार शाम भुवनेश्वर स्थित उनके घर पर मिला है। परिजनों ने बताया कि एजेक्स फांसी पर लटकते हुए मिले थे। आनन-फानन में उनको कैपिटल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं एजेक्स की मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
डीजे एजेक्स के पिता ने बताया, 'कल शाम जब बारिश हो रही थी, तो वह अपने कमरे में था। जब हमने उसे खाने के लिए बुलाया, तो उसने दरवाजा नहीं खोला। हमने दरवाजा तोड़ा और उसे लटका हुआ पाया।' इस मामले में भुवनेश्वर के जोन-1 के एसीपी मानस गडनायक ने कहा, 'शनिवार की रात करीब 11.15 बजे कैपिटल अस्पताल को अक्षय महाराणा का शव मिला था। उन्होंने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।'
इसे भी पढ़ें- Aishwaryaa Rajinikanth: 'थलाइवा' की बेटी ऐश्वर्या का लॉकर साफ, 3.60 लाख की ज्वेलरी लेकर चोर चंपत, जांच जारी
विज्ञापन
मौत का कारण लव ट्राएंगल?
वहीं एजेक्स के सबसे अच्छे दोस्त राहुल ने दावा किया कि डीजे की मौत के पीछे लव ट्राएंगल है। उन्होंने आरोप लगाया कि एजेक्स की गर्लफ्रेंड का एक अन्य युवक के साथ संबंध था और वह डीजे को ब्लैकमेल कर रहे थे। राहुल ने दावा किया, 'एजेक्स पिछले 15 दिनों से अपनी गर्लफ्रेंड की वजह से मानसिक तनाव में था। मेरी सलाह के बावजूद उसने अपनी गर्लफ्रेंड को 15,000 रुपये दिए थे। वह अपनी गर्लफ्रेंड के लिए स्कूटी खरीदने की भी योजना बना रहा था।' एजेक्स की मां से लिखित शिकायत मिलने के बाद खरबेला नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।