फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Divya Khossla cryptic post for her late mother went Viral on social media deets inside

Divya Khossla: फिर सुर्खियों में आईं दिव्या खोसला, मां के नाम क्रिप्टिक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर बढ़ाई हलचल

Sat, 24 Feb 2024 10:53 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 24 Feb 2024 10:53 AM IST
सार

दिव्या को आखिरी बार साल 2023 में यारियां 2 में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ मिजान जाफरी, यश दास गुप्ता और पर्ल वी पुरी नजर आए थे। 

विज्ञापन
Divya Khossla cryptic post for her late mother went Viral on social media deets inside
दिव्या खोसला - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार बीते कई दिनों से लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर कुमार टाइटल नजर न आने पर कयास लगने लगे थे कि भूषण कुमार और अभिनेत्री के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। साथ ही, यह भी कहा जा रहा था कि वे तलाक लेने जा रही हैं। हालांकि, टी-सीरीज के प्रवक्ता ने बताया था कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक चल है। जारी किए गए बयान में उन्होंने इस खबरों को महज एक अफवाह करार दिया था। 

विज्ञापन

Aamir Khan: आमिर को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' बनाने में बिग बी का बड़ा हाथ, अभिनेता ने बताया यह दिलचस्प किस्सा

विज्ञापन

दिव्या ने लिखा क्रिप्टिक नोट

इस बीच अभिनेत्री का एक सोशल मीडिया पोस्ट ने फिल्मी गलियारे में हलचल मचा दी है। हाल ही में दिव्या ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक फोटो स्टोरी साझा की है। इसमें वे अपनी दिवंगत मां के साथ नजर आ रही हैं। पोस्ट में उन्होंने क्रिप्टिक नोट लिखा है। अभिनेत्री ने लिखा, "सिर्फ आपको बारे में सोच रही हूं। आपको के लिए बहुत कुछ है।"

19 साल पहले की थी शादी

इस पोस्ट को लेकर एक बार फिर से तरह-तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं। दिव्या और भूषण की शादी को 19 साल हो चुके हैं। फिल्म अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थी। इसके बाद दोनों ने जम्मू के वैष्णो देवी मंदिर में सात फेरे ले लिए थे। दिव्या की उम्र उस समय महज 21 साल थी। शादी के छह साल बाद उन्होंने बेटे रुहान को जन्म दिया था।

विज्ञापन

इस फिल्म में आई थीं नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो दिव्या को आखिरी बार साल 2023 में यारियां 2 में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ मिजान जाफरी, यश दास गुप्ता और पर्ल वी पुरी नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन राधिका राव और विनय सप्रू ने किया था। हालांकि, यह फिल्म पहले भाग की तरह बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी थी।
Friday Box Office Collection: आर्टिकल 370 की अच्छी शुरुआत, क्रैक नहीं दिखा सकी कमाल, जानें अन्य फिल्मों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed