{"_id":"616d47ae4e32372c826335e4","slug":"divya-dutta-won-best-actor-award-for-short-film-sheer-qorma-at-dfw-south-asian-film-festival","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sheer Qorma: दिव्या दत्ता ने शॉर्ट फ़िल्म शीर कोरमा के लिए जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sheer Qorma: दिव्या दत्ता ने शॉर्ट फ़िल्म शीर कोरमा के लिए जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार
Mon, 18 Oct 2021 03:40 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 18 Oct 2021 03:40 PM IST
विज्ञापन
दिव्या दत्ता
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दिव्या दत्ता ने डीएफडब्ल्यू साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में शॉर्ट फिल्म शीर कोरमा में अपने अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता । यह पुरस्कार उन्हें सोमवार को अमेरिका के डलास में दिया गया । फिल्म हर जगह वाहवाही और ख्याति हासिल कर दुनिया भर के फ़िल्म फ़ेस्टिवल्ज़ में हिस्सा ले रही है।
फ़राज़ अंसारी द्वारा निर्देशित, शीर कोरमा में शबाना आजमी, दिव्या दत्ता और स्वरा भास्कर हैं। फ़िल्म की कहानी दिल को छू लेनेवाली कहानी है जो LGBTQA + समुदाय का प्रतिनिधित्व करती है। दत्ता ने अमेरिका में एक इवेंट में अपनी दूसरी किताब भी लॉन्च की । ' द स्टार्स इन माय स्काई ' नामक पुस्तक दत्ता का फिल्म उद्योग में उन लोगों के साथ यादगार अनुभव और बातचीत है जो अब तक उनके सफर का अहम हिस्सा रहे हैं ।

इस मौके पर दिव्या दत्ता ने कहा, दुनिया भर के दर्शकों से फिल्म पर इस तरह का रिस्पॉन्स देखना बेहद भावुक है। यह एक महत्वपूर्ण फिल्म है। अमेरिका की यह यात्रा मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बहुत संतुष्टिदायक रही। उनकी ये दूसरी किताब 25 अक्टूबर से स्टैंड्स पर उपलब्ध होगी। दिव्या अपनी अगली दो फिल्मों धाकड़ और शर्मा जी की बेटी को लेकर भी काफी उत्साहित हैं।