{"_id":"619cde743869a82da86b9355","slug":"disha-patani-s-sister-khushboo-shows-off-sexy-moves-as-she-dances-on-a-table-see-actress-comment","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: दिशा पाटनी की बहन खुशबू ने बर्थडे पर किया सेक्सी डांस, खुद भी मस्ती करती दिखीं अभिनेत्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: दिशा पाटनी की बहन खुशबू ने बर्थडे पर किया सेक्सी डांस, खुद भी मस्ती करती दिखीं अभिनेत्री
Tue, 23 Nov 2021 05:58 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 23 Nov 2021 05:58 PM IST
सार
दिशा ने बहन को बर्थडे विश करने के लिए उनका एक डांस वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनकी बहन खुशबू साटन स्लिप ड्रेस में टेबल के ऊपर सेक्सी डांस करती दिख रही है।
विज्ञापन
दिशा पाटनी और उनकी बहन खुशबू
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की बोल्ड और ब्यूटिफुल एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर बहन खुशबू को जन्मदिन की बधाई दी। अभिनेत्री दिशा पाटनी इस वक्त बहन खुशबू और उसके बेस्ट फ्रेंड एलेक्स इलिक के साथ छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए गोवा यात्रा और बहन के बर्थडे पार्टी की वीडियो की झलक फैंस को दिखाई है। दिशा ने खुशबू का जो डांस वीडियो शेयर किया है, उसमें उनकी बहन क्रेजी होकर बैंच पर डांस करती हुई दिख रही हैं।
विज्ञापन
दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपने वर्कआउट वीडियो, रील और बिकनी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके अच्छे खासे फॉलोअर्स हैं, जो उनकी तस्वीरों को न सिर्फ पसंद करते हैं, बल्कि जमकर प्यार भी बरसाते हैं। दिशा ने बहन को बर्थडे विश करने के लिए उनका एक डांस वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनकी बहन खुशबू साटन स्लिप ड्रेस में टेबल के ऊपर सेक्सी डांस करती दिख रही है। इस वीडियो के कैप्शन में दिशा पाटनी ने लिखा, हैप्पी बर्थडे माय क्रेजी सिसी हे, काश मैं भी आपकी तरह डांस कर पाती।
विज्ञापन
एक अन्य वीडियो में खुशबू और अलेक्जेंडर टेबल पर डांस करते हुए दिख रहे हैं। दिशा ने इन वीडियो को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया है। वहीं, अलेक्जेंडर ने भी खुशबू के जन्मदिन समारोह की एक झलक अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमें दिशा पाटनी भी मस्ती करते हुए दिख रही हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram