फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   disha patani is disturbed to her small role in films

दो हिट फिल्म देने के बाद भी दिशा पाटनी को है इस बात का दुख, नहीं मिल रहे बड़े रोल

Fri, 25 May 2018 12:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 25 May 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
disha patani is disturbed to her small role in films
दिशा पटानी ने बॉलीवुड में दो फिल्मों में की हैं लेकिन ठोस पहचान छोड़ने में नाकाम रहीं। फिल्म प्रेमियों के बीच उनकी मुख्य पहचान टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड की है।
विज्ञापन


गॉसिप गलियारों में चर्चा है कि दिशा इस बात को लेकर परेशान हो रही हैं कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' और टाइगर श्रॉफ के साथ 'बागी 2' जैसे लोकप्रिय सितारों के साथ काम करके भी उन्हें बड़े रोल क्यों नहीं मिल रहे।
विज्ञापन


जानकारों के अनुसार दोनों फिल्मों में दिशा की भूमिकाएं कहानी के बीच में खत्म हो जाती हैं क्योंकि उनके किरदार की मृत्यु हो जाती है। अब दिशा को तीसरी फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर की मिली है 'भारत'।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें दिशा एक संगीतकार हैं जो सलमान खान से उनकी युवावस्था के दिनों में मिलती है परंतु यहां भी उनका रोल छोटा है। सलमान फिल्म में 20 साल के युवा से लेकर 70 साल के बुजुर्ग तक के रोल में दिखेंगे।

यहां मुख्य हीरोइन का रोल प्रियंका चोपड़ा के पास है। बताया जा रहा है कि इधर दिशा के पास ऐसी ही फिल्में आ रही हैं जिनमें दो या तीन हीरोइनें हैं और दिशा का रोल छोटा है। जानकारों के अनुसार जब तक दिशा कोई ऐसी फिल्म नहीं करेंगी जिसमें सचमुच उनका अहम रोल है। छोटी भूमिकाओं की समस्या से उन्हें निजात नहीं मिलने वाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed