फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Disha Patani confirms her relationship with Aleksander introduces him as boyfriend in this viral video watch

Disha Patani: इस शख्स के साथ रिलेशनशिप में हैं दिशा पाटनी? वायरल वीडियो को देख टाइगर के फैंस को लगा झटका

Sun, 06 Aug 2023 02:45 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sun, 06 Aug 2023 02:45 PM IST
सार

एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। वहीं, अब हाल ही में एक्ट्रेस एक शख्स के साथ एक पार्टी में नजर आई हैं, जिसके बाद से उनकी अफेयर की खबरें आनी शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन
Disha Patani confirms her relationship with Aleksander introduces him as boyfriend in this viral video watch
दिशा पाटनी - फोटो : insta

विस्तार

बॉलीवुड की बोल्ड और ब्यूटिफुल एक्ट्रेस दिशा पाटनी फिल्मों से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। कुछ समय पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं दिशा बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ को डेट कर रही हैं। फैंस को उनकी ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही थीं। मगर अफेयर की खबरों पर एक्ट्रेस ने कभी हामी नहीं भरी थी। वहीं, कुछ काफी समय पहले दोनों के ब्रेकअप की खबरें इंटरनेट पर आग की तरह फैली थीं और कहा जाने लगा था कि दिशा और टाइगर ने अपनी राहें अलग कर ली हैं। 

विज्ञापन

Disha Patani confirms her relationship with Aleksander introduces him as boyfriend in this viral video watch
दिशा पाटनी, एलेक्जेंडर एलिक्सिक - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वहीं, अब हाल ही में एक्ट्रेस एक ऐसे शख्स के साथ एक पार्टी में नजर आई हैं, जिसके साथ लंबे समय से उनका नाम जोड़ा जा रहा था। इस दौरान दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब दिखाई दिए, जिसके बाद से उनके अफेयर की खबरें सामने आनी शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया पर दिशा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस एलेक्जेंडर एलिक्सिक के साथ नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Disha Patani confirms her relationship with Aleksander introduces him as boyfriend in this viral video watch
दिशा पाटनी - फोटो : instagram

फैंस ने जाहिर की प्रतिक्रिया
वायरल हो रहे इस वीडियो में वह अपने दोस्तों से एलेक्जेंडर एलिक्सिक का परिचय कराती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,'आखिरकार उसने कबूल कर लिया।' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'टाइगर श्रॉफ कोने में खड़े होकर रोते हुए।'

Gadar 2: फिल्म की रिलीज से पहले वाघा बॉर्डर पहुंचे सनी देओल और अमीषा, 'उड़जा काले कावां' पर किया डांस

विज्ञापन

Disha Patani confirms her relationship with Aleksander introduces him as boyfriend in this viral video watch
दिशा पाटनी - फोटो : instagram

इस फिल्म को लेकर लाइमलाइट में हैं दिशा
वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी इन दिनों  प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'कल्कि 2898' को लेकर लाइमलाइट में हैं। वहीं, एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ हर छोटी-बड़ी अपडेट साझा करती रहती हैं।

यह भी पढ़ें- BB OTT2: 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर रेस से बाहर हुए ये सितारे, एक साथ हुआ डबल एलिमिनेशन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed