फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   director mahesh bhatt arth becomes first bollywood film to remade in pakistan shaan share poster

पाकिस्तान में पहली बार इस भारतीय फिल्म का बनेगा रीमेक, पोस्टर रिलीज

Tue, 27 Jun 2017 06:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर Updated Tue, 27 Jun 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
director mahesh bhatt arth becomes first bollywood film to remade in pakistan shaan share poster
'अर्थ'

डायरेक्टर महेश भट्ट की सुपरहिट फिल्म 'अर्थ' का पाकिस्तान में रीमेक बनाया जाएगा। ये पहली फिल्म होगी जिसका दूसरा पार्ट पाकिस्तान में बनेगा। वहां ये फिल्म 'अर्थ 2' नाम से रिलीज की जाएगी जिसमें पाकिस्तानी कलाकार शान शाहिद, हुमैमा मलिक और उजमा हसन नजर आएंगे। भारत में इनकी जगह राज किरन, स्मिता पाटिल और शबाना आजमी थे।

विज्ञापन


इसके रीमेक में फर्स्ट पार्ट की ही कहानी दोहराई जाएगी। बता दें कि साल 2015 में जब शान महेश भट्ट से मिले थे तो उन्होंने पाकिस्तानी दर्शकों के लिए 'अर्थ' का रीमेक बनाने की इच्छा जताई थी। 
विज्ञापन


मुंबई मिरर की खबर के अनुसार, महेश भट्ट ने बिना किसी चार्ज के इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले के राइट्स शान को दे दिए हैं।

शान ने कहा, 'अर्थ पाकिस्तान में रिलीज होने वाली पहली ऐसी फिल्म है जिसमें भारतीय कहानियों का डीएनए देखने को मिलता है। अगर हम दो देशों के बीच फिल्मों के व्यापार को मजबूत बनाना चाहते हैं तो अर्थ की कहानी एक अच्छा जरिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर महेश भट्ट का कहना है कि उन्हें इससे कोई एतराज नहीं है। उन्होंने कहा, 'जब शान ने मुझे ये फिल्म करने की इच्छा जताई तो मुझे कोई आपत्ति नहीं थी। शान मेरी कहानी इस्तेमाल करना चाहता था और वहां के लोगों को दिखाना चाहता था। मुझे नहीं पता कि उन्होंने क्या किया है। हर फिल्ममेकर को अपनी इच्छानुसार कहानी को बदलने की छूट है।'


वहीं शान ने फिल्म का पहला पोस्टर भी इंस्टाग्राम पर रिलीज कर दिया है। 
 

 

Decisions Determine Destiny. See the second poster for ARTH now! Out in cinemas December 2017! #Arth #HKCEntertainment #Cinestar #5thElement @arthmovieofficial @noman.syed @hammad.chaudhry @uzmahassanofficial

A post shared by Shaan Shahid (@official.shaanshahid) on

 

Decisions Determine Destiny. See the fifth poster for ARTH now! Out in cinemas December 2017! #Arth #HKCEntertainment #Cinestar #5thElement

A post shared by Shaan Shahid (@official.shaanshahid) on


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed