{"_id":"5933a8634f1c1b7873bdc32b","slug":"director-madhur-bhandarkar-to-be-honored-with-bharat-gaurav-award-by-nri-community-of-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्ममेकर मधुर भंडारकर को मिलेगा भारत गौरव अवॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्ममेकर मधुर भंडारकर को मिलेगा भारत गौरव अवॉर्ड
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:01 PM IST
विज्ञापन
मधुर भंडारकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड डायरेक्टर मधुर भंडारकर को न्यूयॉर्क के यूनाइटेड नेशन हॉल में भारत गौरव अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। नौ जून को उन्हें इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाना है। ये पहली बार नहीं है जब मधुर भंडारकर को अवॉर्ड मिल रहा है इससे पहले भी उन्हें 'पेज 3' और 'ट्रैफिक सिग्नल' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। इतना ही नहीं पिछले साल उन्हें भारतीय सरकार द्वारा पद्म श्री अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
मधुर भंडारकर ने अपने करियर की शुरुआर 'त्रिशक्ति' से की थी और इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दी। इस बारे में मधुर भंडारकर का कहना है, 'मैं काफी खुशी है कि मुझे ये सम्मान दिया जा रहा है। भारतीय होने के तौर पर ये मुझे गौरान्वित और विनम्र बनाती है।' बता दें कि भारत गौरव अवॉर्ड अमेरिका में रहने वाली एनआरआई कम्यूनिटी देती है। ये कम्यूनिटी दुनिया भर से कई पर्सनैलिटी को चुनती है और उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया जाता है। पिछले साल फिल्म नीरजा रिलीज होने के बाद स्वर्गीय नीरजा भनोट को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
मधुर भंडारकर के अलावा आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर, स्वर्गीय कल्पना चावला, डॉक्टर बिंदेश्वर पाठक (ये देश में सुलभ शौचालय का निर्माण करते हैं), आचार्य लोकेश मुनी और दूसरी कई फेमस शख्सियतों को भारत गौरव अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
मधुर भंडारकर को 'पेज 3' के लिए बेस्ट फीचर फिल्म और 'ट्रैफिक सिग्नल' के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिल चुका है।