फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   director b r chopra death anniversary know about unknown facts casting of Mahabharata

B.R. Chopra: बीआर चोपड़ा ने कैसे की 'महाभारत' की कास्टिंग? कलाकारों ने खुद बताए मजेदार किस्से

Sat, 05 Nov 2022 07:53 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 05 Nov 2022 07:53 AM IST
विज्ञापन
director b r chopra death anniversary know about unknown facts casting of Mahabharata
बीआर चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय सिनेमा और टीवी जगत में समय के साथ कई बड़े बदलाव आए हैं। एक समय था जब इस इंडस्ट्री में ग्लैमर और चकाचौंथ नहीं थी। लेकिन तब भी कुछ ऐसे निर्देशक थे, जिन्होंने अपने निर्देशन से दर्शकों का दिल जीता। इनमें बीआर चोपड़ा भी शामिल थे, जिनका पूरा नाम बलदेव राज चोपड़ा है। बीआर चोपड़ा मनोरंजन जगत के दिग्गज फिल्म निर्देशक थे।  साल 2008 में बीआर चोपड़ा ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। आज यानी 5 नवंबर को उनकी पुण्यतिथि है। बीआर चोपड़ा को 'महाभारत' के लिए आज भी याद किया जाता है। आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने इस धारावाहिक की कास्टिंग कैसे की।

विज्ञापन

बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में दिखे ये चेहरे
टीवी की दुनिया में 'महाभारत' पर कई सीरियल्स बने हैं लेकिन बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' सबसे अलग है। साल 1988 में प्रसारित हुए इस धारावाहिक में रूपा गांगुली, नितीश भारद्वाज, मुकेश खन्ना जैसे सितारे नजर आए थे। लेकिन इन कलाकारों को कैसे यह सीरियल मिला। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश खन्ना को कैसे मिला रोल?
मुकेश खन्ना इस सीरियल में अर्जुन का रोल करना चाहते थे लेकिन उन्हें भीष्म पितामाह का रोल ऑफर हुआ और उन्होंने हामी कर दी। मुकेश खन्ना ने एक इंटरव्यू में अपनी कास्टिंग के बारे में बताया था कि सीरियल के कास्टिंग डायरेक्टर गूफी पेनटल ने उन्हें फोन करके ऑडिशन के लिए बुलाया था और उन्हें बीआर चोपड़ा ने दुर्योधन का रोल ऑफर किया था लेकिन उन्होंने इसके लिए सीधा मना कर दिया था। इसके बाद उन्हें गुरू द्रोणाचार्य का रोल ऑफर हुआ लेकिन यह किरदार भी उन्हें नहीं मिल पाया। आखिर में फिर गूफी पेनटल ने मुकेश को भीष्म पितामाह का रोल ऑफर किया। मुकेश खन्ना का मानना है कि यह रोल उन्हें किस्मत से मिला है।  

विज्ञापन

पुनीत इस्सर कैसे बने दुर्योधन?
पुनीत इस्सर की कास्टिंग के पीछे भी एक कहानी है। पुनीत को शो में भीम का रोल ऑफर हुआ था लेकिन वह दुर्योधन बनना चाहते थे। इस बारे में एक बार बताते हुए उन्होंने कहा था कि जब उन्हें पता चला था कि बी.आर. चोपड़ा 'महभारत' बना रहे हैं। तब वह उनके पास गए और उन्होंने महाभारत के लिए रोल मांगा। इस दौरान बी.आर. चोपड़ा भी उनका लुक देखकर प्रभावित हुए और उन्हें भीम का रोल दे दिया। लेकिन पुनीत ने मना करते हुए दुर्योधन के किरदार के लिए ऑडिशन देने की बात कही थी और वह सफल भी हुए। 

कृष्ण नहीं विदुर के लिए ऑडिशन देने गए थे नितीश भारद्वाज
बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में कृष्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता नितीश भारद्वाज को खूब पसंद किया गया था। लेकिन आपको जानकर हैरान होगी कि वह इस किरदार के लिए ऑडिशन देने ही नहीं गए थे। वह बीआर चोपड़ा के पास 'विदुर' का किरदार मांगने गए थे और उन्हें यह रोल मिल भी गया था। इस बारे में बताते हुए एक बार नितीश भारद्वाज ने कहा था कि जब रवि चोपड़ा से मिला तो उन्होंने कहा कि विदुर को बूढ़ा दिखाना है और तुम काफी यंग हो, इसीलिए यह रोल तुम पर नहीं जंचेगा। यह सुनकर मेरी सारी उम्मीद खत्म हो गई, मैं बेहद निराश था तो बी आर चोपड़ा ने फिर मुझे नकुल या सहदेव का रोल प्ले करने के लिए कहा लेकिन मैंने मना कर दिया। इसी दौरान 'कृष्ण' की तलाश चल रही थी जिसके बाद नितीश को यह किरदार मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed